{"_id":"69d9497ce6b9bbb11803fbd9","slug":"executive-engineer-electricity-reached-the-spot-and-investigatedexecutive-engineer-electricity-reached-the-spot-and-investigated-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-111504-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अधिशासी अभियंता विद्युत ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अधिशासी अभियंता विद्युत ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के सहसपुर गांव के जंगल में शुक्रवार सुबह खेत पर डनलप गाड़ी लेकर जा रहे एक किसान के डनलप में जुड़े बैल की विद्युत करंट की चपेट में आकर मौत हो गई जबकि विद्युत करंट के झटके से किसान नलकूप कोठरी से टकराकर मामूली चोटिल हो गया। स्थानीय सपा विधायक और अधिशासी अभियंता विद्युत ने घटनास्थल पर जाकर जांच की।
सहसपुर गांव के मोहल्ला गढ़ी निवासी किसान शराफत हुसैन शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे अपनी बैलों की डनलप गाड़ी लेकर अपने घर से खेत पर जा रहा था। सहसपुर के जंगल में मनू शर्मा और आले हसन के निजी विद्युत टयूबवेल को जाने वाली विद्युत लाइन का करंट प्रवाहित विद्युत तार पहले से चकरोड पर टूटा हुआ पड़ा था। जैसे ही शराफत हुसैन डनलप गाड़ी लेकर मनू शर्मा के टयूबवेल के निकट पहुंचे तभी करंट प्रवाहित विद्युत तार उनके बैल के पैरों में उलझ गया। विद्युत करंट लगते ही शराफत के एक बैल की मौत हो गई और दूसरा बैल झटका लगकर दूसरी जाकर गिर गया। उधर विद्युत करंट के झटके से शराफत हुसैन निकट की नलकूप की कोठरी से टकराकर मामूली चोटिल हो गया।
थोड़ी देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे अन्य किसानों ने शराफत हुसैन को जमीन से उठाकर एक ओर को बैठाया और उसके परिजनों को सूचना दी।परिजन किसान शराफत को तत्काल उपचार के लिए गांव में ही एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। घटनास्थल पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद सलीम अंसारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाजी अब्दुल हसन, पूर्व प्रधान प्रत्याशी इकबाल नबी और समाजसेवी गुलाम नबी आदि अनेक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर सहसपुर चौकी पुलिस और सहसपुर के पशु चिकित्साधिकारी मौके पर पहुंच गए और किसान के बैल की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई।
ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान कई सपा पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और आस पास के किसानों से घटना की जानकारी ली। किसानों ने सपा विधायक को बताया कि उनके द्वारा कई बार मांग करने बावजूद विद्युत लाइन के जर्जर तार नहीं बदले गए तथा विद्युत करंट की चपेट में आकर बैल की मौत हो जाने की घटना के लगभग दो घंटे बाद संबंधित फीडर पर विद्युत आपूर्ति रोकी जा सकी। सपा विधायक फहीम इरफान ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया तथा पूरे घटनाक्रम से विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया।
अधिशासी अभियंता विद्युत ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच
बिलारी। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण मुरादाबाद के अधिशासी अभियंता अमरीश कुमार शुक्रवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे सहसपुर गांव के जंगल में घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। अधिशासी अभियंता ने पहले तो बैल मरने से पीड़ित किसान शराफत हुसैन से घटना के बारे में जानकारी ली। बाद में उन्होंने क्षेत्र के किसानों से विद्युत संबंधी समस्याओं के बारे में पूछा। घटनास्थल के आसपास के निजी विद्युत नलकूप उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता को बताया कि नलकूपों को जाने वाली कई विद्युत लाइनों के तार पुराने और जर्जर हैं। कई नलकूपों तक लकड़ी के बल्लों पर विद्युत लाइन बनाकर पहुंचा दी गई है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को वह पुराने शिकायती पत्र भी दिखाए जो अधिकारियों को देकर विद्युत लाइनों के जर्जर तार बदले जाने की मांग की गई थी।
अवर अभियंता और लाइनमैन के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई-ईई
बिलारी। क्षेत्र के सहसपुर गांव के जंगल में घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अधिशासी अभियंता अमरीश कुमार ने ग्रामीणों के सामने ही स्पष्ट कर दिया कि विद्युत लाइनों के जर्जर तार समय रहते न बदले जाने पर क्षेत्रीय विद्युत अवर अभियंता और लाइनमैन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल से जुड़ी विद्युत लाइन सहसपुर विद्युत उपखंड के अधीन सफीलपुर विद्युत उपकेंद्र में आती है। अधिशासी अभियंता के घटनास्थल पर पहुंचते ही सफीलपुर विद्युत उपकेंद्र अवर अभियंता महेंद्र सिंह रवि तथा दोनों लाइनमैन प्रमोद कुमार और खुशीराम भी मौके पर पहुंच गए। अधिशासी अभियंता से उपभोक्ताओं ने विद्युत स्टाफ की लापरवाही की अनेक शिकायतें कीं। अधिशासी अभिंयता ने जब जेई से विद्युत लाइनों के जर्जर तार समय रहते न बदले जाने की वजह पूछी तब वह कोई स्पष्ट जबाव नहीं दे पाए। अधिशासी अभियंता ने मौके पर ही विद्युत अवर अभियंता और दोनों लाइनमैनों के खिलाफ जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई किए जाने की बात कही। अधिशासी अभियंता ने यह भी निर्देश दिए कि घटनास्थल के आसपास से लकड़ी के बल्ले हटाकर नए विद्युत पोल लगाकर विद्युत लाइनें दुरुस्त कि जाए और सभी जर्जर विद्युत तार बदलवाए जाएं।
आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
बिलारी। अधिशासी अभियंता विद्युत के घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करने की जानकारी मिलते ही सहसपुर के अनेक ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और अधिशासी अभियंता के सामने ही विद्युत कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि विद्युत कर्मियों की लापरवाही के वजह से यह घटना हुई यदि डनलप स्वामी किसान सजग न होता तब उसकी जान को भी खतरा हो सकता था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना होने के बाद तत्काल विभाग कर्मियों को फोन करने के बावजूद लगभग दो घंटे बाद विद्युत आपूर्ति रोकी गई। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि विद्युत लाइनों के जर्जर तार बदलवाने के लिए वह एसडीओ, जेई और लाइन स्टाफ से कई बार मिले लेकिन जर्जर तार नहीं बदले गए। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विद्युत अवर अभियंता और लाइन स्टाफ के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। मौके पर प्रदर्शन करने वालों में हाजी अब्दुल हसन, इकबाल नबी, हाजी आले हसन, नसीम अहमद, फहीम अहमद आदि ग्रामीण मुख्य थे।
विधानसभा सत्र में उठेगी जर्जर विद्युत तार बदले जाने की मांग-सपा विधायक
बिलारी। स्थानीय सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने सहसपुर गांव के जंगल में घटनास्थल पर बताया कि टूटे करंट प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में आकर किसान के बैल की मौत हो जाना और किसान को विद्युत करंट का झटका लगने की घटना विद्युत विभाग की लापरवाही से हुई है। सपा विधायक के अनुसार उनकी विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग ग्रामों में पूर्व में करंट प्रवाहित विद्युत तार टूटकर गिर जाने से कई पशु हानि, जनहानि और गेहूं की फसल जलने की घटनाएं हो चुकी हैं। सपा विधायक ने बताया कि वह अपनी टीम के जरिए सर्वे कराकर जर्जर विद्युत लाइनों का पता लगा रहे हैं। पहले तो जर्जर विद्युत तारों की लाइनों वाली सूची वह विद्युत विभाग के अधिकारियों को देंगे बाद में अपनी विधानसभा क्षेत्र में जर्जर विद्युत तारों वाली समस्त विद्युत लाइनें बदलवाने के लिए वह प्रदेश विधानसभा के आगामी सत्र में मांग उठाएंगे।
Trending Videos