{"_id":"69bb036021cf17124a0ced86","slug":"farmers-staged-a-sit-in-protest-against-the-assistant-manager-of-the-sugar-mill-moradabad-news-c-15-1-mbd1061-857456-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चीनी मिल के सहायक प्रबंधक के खिलाफ किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चीनी मिल के सहायक प्रबंधक के खिलाफ किसानों ने दिया धरना
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने त्रिवेणी चीनी मिन रानी नांगल के सहायक प्रबंधक (कांठ जोन) पर किसानों से अभद्रता करने का आरोप लगाया। इसके विरोध स्वरूप सहायक प्रबंधक को हलके से हटाने के लिए उपायुक्त (गन्ना) कार्यालय पर धरना दिया।
बुधवार की सुबह करीब 11 बजे भाकियू कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा की अगुवाई में गन्ना उपायुक्त (गन्ना) कार्यालय मुरादाबाद पहुंचे। यहां पर किसानों ने धरना शुरू कर दिया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह भी पहुंच गए। कांठ क्षेत्र के भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि रानीनांगल की त्रिवेणी चीनी मिल के सहायक प्रबंधक योगेंद्र यादव किसानों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं, इसलिए उन्हें कांठ जोन से हटाकर किसी अन्य जोन में ट्रांसफर किया जाना चाहिए। यहां पर गन्ना उपायुक्त (गन्ना) हरपाल सिंह से भी किसान नेता मिले और सहायक प्रबंधक का हलका बदलवाने की मांग की। उपायुक्त (गन्ना) ने कहा कि मामला गन्ना विभाग का नहीं बल्कि चीनी मिल के प्रबंधन का है, इसलिए सहायक प्रबंधक का हलका बदलने का अधिकार भी चीनी मिल को ही है, लेकिन यदि किसान आमराय बनाकर कहेंगे तो चीनी मिल से सहायक प्रबंधक का हलका बदलने के लिए कहा जा सकता है क्योंकि बाद में यहां पहुंचे कुछ किसान हलका न बदलने के पक्ष में भी थे।
धरना देने वालों में कांठ के तहसील अध्यक्ष दर्शन सिंह, सियाराम विश्नोई, अजय कुमार, शुभम राठी, वीर सिंह सहित कई किसान शामिल रहे।
Trending Videos