सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Father and sons beaten up for protesting against riding a bike on a water pipe

Moradabad News: पानी के पाइप पर बाइक चढ़ाने के विरोध में पिता-पुत्रों को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Father and sons beaten up for protesting against riding a bike on a water pipe
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में सिंचाई के लिए बिछाए गए पाइप पर बाइक चढ़ाने के विरोध में कुछ लोगों ने पिता-पुत्रों की पिटाई कर दी। इस घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos

कटघर थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव निवासी ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि तीन मार्च को उन्होंने अपने बेटे के साथ खेत की सिंचाई के लिए पाइप बिछा रखा था। इसी दौरान जैतिया सादुल्लापुर निवासी विकास और उसका भाई उमेश अपनी बाइक से आए और उन्होंने पाइप पर बाइक चढ़ा दी। जिससे पाइप फट गया। ओमप्रकाश और उनके बेटों ने विरोध किया तो आरोपी धमकी देकर चले गए और कुछ देर बाद अपने पिता हरिश्चंद्र के साथ वापस आ गए। आरोप है कि उन्होंने ओम प्रकाश और उनके दो बेटों के साथ मारपीट की। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed