{"_id":"69bdb61a0a3497d04b00bc6b","slug":"father-tried-to-burn-three-month-old-girl-by-pouring-petrol-on-her-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-858965-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पिता ने तीन माह की बच्ची पर पेट्रोल डालकर की जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पिता ने तीन माह की बच्ची पर पेट्रोल डालकर की जलाने की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उसने तीन माह की बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। विरोध करने पर बच्ची की मां के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महिला ने नागफनी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 16 अप्रैल 2025 उसकी शादी मुगलपुरा क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। तीन दिसंबर 2025 को महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। तीन मार्च को पति ने बच्ची के ऊपर पेट्रोल डाल दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह महिला ने अपनी बच्ची को बचा लिया।
इसके बाद आरोपी पति ने महिला को पीटा। उसे और उसकी बच्ची को अलग-अलग कमरे में बंद कर दिया। महिला का आरोप है कि देवर ने उसके साथ छेड़खानी की। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति, सास और दो देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Trending Videos