सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fire broke out while selling petrol illegally

Moradabad News: अवैध ढंग से पेट्रोल बेचते समय आग लग लगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out while selling petrol illegally
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के एकता काॅलोनी लाइनपार में रविवार की शाम अवैध तरीके से पेट्रोल भरते समय दुकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबूू पाया लेकिन दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं पड़ोस के कुछ लोगों का कहना था कि आग बुझाते समय दो लोग मामूली झुलस गए लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
Trending Videos

एकता कॉलोनी में पान मसाला, सिगरेट बेचने वाला एक दुकानदार रविवार की शाम करीब आठ बजे अवैध तरीके से डिब्बे में पेट्रोल भर रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति के सिगरेट जलाने पर आग लग गई। घटना से आस पास के लोग घबरा गए लोगों ने पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश की। कुछ ही देर में लोगों ने आग को काबू में कर लिया। पड़ोसियों का कहना था कि इस घटना में दो लोग आग बुझाते समय झुलस गए थे लेकिन झुलसे लोगों का पता नहीं चल सका। वहीं थाना प्रभारी मझोला का कहना है कि मामूली आग लगी थी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। किसी के झुलसने की जानकारी नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed