सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four brothers were beaten up over a dispute regarding a transaction of Rs 40,000.

Moradabad News: 40 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में चार भाइयों को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Four brothers were beaten up over a dispute regarding a transaction of Rs 40,000.
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में 40 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में कुछ लोगों ने पीतल कारीगर और उसके भाइयों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos

मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बरवालान निवासी मो. शादान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई टीपू पीतल कारखाना चलाता है। मो.शादान ने बताया कि कोकाशाह वाली गली निवासी शाकिब के टीपू पर 40 हजार रुपये माल के उधार थे। इस रुपयों के विवाद में 17 मार्च की दोपहर करीब 1:30 बजे मो. शादान, उसका भाई टीपू, आरिश व दानिनयाल जामा मस्जिद से अपने घर जा रहा था। आरोप लगाया कि इसी दौरान आरोपी शाकिब, अपने भाई नावेद, साथी राजा खाना और कुछ अन्य लोगों के घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने चारों भाइयों के साथ मारपीट की। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed