{"_id":"69bc5afe6f29bd23e50b1ba3","slug":"lawyers-will-suspend-court-work-in-bilari-tehsil-till-march-24-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-111223-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिलारी तहसील में 24 मार्च तक अदालतों में कार्य स्थगित रखेंगे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिलारी तहसील में 24 मार्च तक अदालतों में कार्य स्थगित रखेंगे वकील
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। तहसील परिसर में बृहस्पतिवार दोपहर बार सचिव सुनील कुमार के चेंबर पर तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में अलग अलग कार्यक्रमों को लेकर आगामी 24 मार्च तक तहसील की सभी अदालतों में वकीलों द्वारा न्यायिक कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया था।
बैठक में बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि 20 मार्च को जुमा अलविदा होने और 21 मार्च को ईदुल फितर का त्योहार होने की वजह से वकील अदालतों में न्यायिक कार्य स्थगित रखेंगे। 22 मार्च का रविवार अवकाश के बाद 23 मार्च को तहसील बार एसोसिएशन का ईद मिलन समारोह होगा और 24 मार्च को बार एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी की शादी का कार्यक्रम है। इन कार्यक्रमों के चलते 20 मार्च से लेकर 24 मार्च तक बिलारी तहसील की सभी अदालतों में न्यायिक कार्य स्थगित रखा जाएगा। सभी बार सदस्यों से अपेक्षा की गई कि वह 23 मार्च को होने वाले ईद मिलन समारोह में अवश्य शामिल हों।
बैठक में विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा वकीलों के चेंबरों के पीछे हाईवे के पूर्वी किनारे पर खड़े हरे पेड़ों की बेतरतीव छंटनी किए जाने पर बार सदस्यों ने नाराजगी जताई और सुझाव रखा की विद्युत विभाग को पेड़ों की छंटनी से पहले बार पदाधिकारियों को भी विश्वास में लेना चाहिए था। बैठक में युवा वकीलों को चेंबर बनाने के लिए तहसील परिसर में तहसील प्रशासन के माध्यम से जगह दिलाने की मांग दोहराई गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह और संचालन महासचिव सुनील कुमार ने किया। बैठक में बार के पूर्व अध्यक्ष भगवान सरन माथुर,पूर्व अध्यक्ष चेतन्यपाल सिंह, विक्रांत कुमार, परमजीत सिंह, मोहित सिंह, रविंद्र सिंह, जबर सिंह आदि ने भी विचार रखे।
Trending Videos