सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard attacks two children in a month, two have already died

Moradabad News: तेंदुए ने एक महीने में दो बच्चों पर किया हमला, दो की पहले हो चुकी है मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks two children in a month, two have already died
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। तेंदुए के निशाने पर मासूम बच्चे हैं। एक माह में दो बच्चों पर हमला हो चुका है। जबकि इससे पहले हुए हमले में दो बच्चों की मौत हो चुकी है। एक महीने पहले गांव तरफ दलपत में घर के बाहर खेल रहे रवि कुमार सैनी के चार वर्ष के बच्चे मोक्ष को हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। उसकी मां ने मोक्ष को तेंदुए से संघर्ष कर छुड़ाया था। गंभीर घायल मोक्ष का अभी भी इलाज चल रहा है।
Trending Videos

दूसरा हमला ब्लॉक ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव दरियापुर के जंगल में हुआ। गांव का सुनील कुमार के बेटे हर्ष को हमला कर तेंदुए ने गंभीर घायल कर दिया। उसे मुरादाबाद ले जाया गया था हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। करीब सात वर्ष पहले तेंदुए ने गांव बहादुर नगर में गांव के अंदर घुसकर मासूम सुहेल को मार दिया था। इसी तरह मंडया मीरपुर में ननिहाल में आए मासूम शिवा को भी तेंदुए ने घर के अंदर घुसकर मार दिया था। इसके अलावा तेंदुआ करीब 30 लोगों को हमला कर घायल कर चुका है। वन विभाग ठाकुरद्वारा के रेंजर रवि कुमार गंगवार का कहना है कि क्षेत्र में काफी संख्या में तेंदुए सक्रिय हैं। वन विभाग सूचना मिलने पर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास करता है। कई तेंदुए पिंजरे में कैद हो चुके हैं। इसके बाद भी तेंदुए कम नहीं हो रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य पति रोहताश सिंह सैनी ने वन विभाग पर तेंदुओं को पकड़ने में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed