{"_id":"6a305f112d242dab400a3f78","slug":"lucknow-super-giants-clinched-the-trophy-bilari-news-c-276-1-smbd1006-112156-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लखनऊ सुपर जायंटस ने ट्राॅफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लखनऊ सुपर जायंटस ने ट्राॅफी पर किया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलारी। नगर में खेल मैदान पर चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में लखनऊ सुपर जायंटस की टीम ने थांवला राइडर्स की टीम को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
थांवला राइडर्स की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के बल्लेबाजों ने 12 सीमित ओवर के फाइनल मैच में थांवला राइडर्स के सभी खिलाड़ी दस ओवर में 68 रन बनाकर आउट हो गए। अनस ने 20,नाजिम ने 12 और सद्दाम ने आठ रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंटस की ओर से तेज गेंदबाज अंकुर और अभिषेक ने तीन तीन विकेट लिए। जवाब में लखनऊ सुपर जायंटस की टीम ने मात्र दस ओवर में पांच विकेट खोकर 70 रन बनाकर पांच विकेट से फाइनल मैच जीत लिया। लखनऊ सुपर जायंटस की ओर से अंकुर ने 28, हिमांशु ने 23 और रजनीश ने 10 रन बनाए। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच क अवार्ड आलराउंड प्रदर्शन करने वाले अंकुल चौधरी को दिया गया।
टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज का अवार्ड रेहान को और बेस्ट गेंदबाज का अवार्ड अंकुल चौधरी को दिया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला देखने खेल मैदान पर दर्शकों की भारी भीड़ रही। टूर्नामेंट के अंत में विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अतिथि के तौर पर बिलारी के सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान, भाकियू नेता शुभम राठी, सराफ सागर गुप्ता, युवा व्यापारी तसव्वुर हुसैन, अमित गुप्ता, ध्रुव गुप्ता आदि पहुंचे। अतिथियों ने विजेता टीम को बड़ी ट्राॅफी और उप विजेता टीम को छोटी ट्राॅफी देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।