{"_id":"65d49abd1bcb94b2e30c9859","slug":"moradabad-death-of-licensed-woman-husband-and-son-did-not-deposit-rifle-in-police-station-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: लाइसेंसधारी महिला की मौत, पति और बेटे ने थाने में जमा नहीं की रायफल, दरोगा ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: लाइसेंसधारी महिला की मौत, पति और बेटे ने थाने में जमा नहीं की रायफल, दरोगा ने दर्ज कराया केस
Tue, 20 Feb 2024 05:58 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 20 Feb 2024 05:58 PM IST
सार
पाकबड़ा के रहने वाली महिला की मौत के बाद पति और बेटे ने हथियार थाने में जमा नहीं करवाया। कई बार नोटिस भेजने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया। अब पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली लाइसेंसधारी महिला की मौत के बाद उसके पति और बेटे ने रायफल थाने में जमा नहीं की। लाइसेंस निरस्त होने का नोटिस भी पिता-पुत्र को भेजा गया था। इस मामले में पाकबड़ा थाने में दरोगा ने पूर्व प्रधान पति और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पाकबड़ा के गांव में मौढ़ा तैय्या निवासी पूर्व प्रधान दीपक शर्मा की पत्नी नीतू शर्मा के नाम रायफल का लाइसेंस था। छह माह पहले महिला की मृत्यु हो चुकी है। महिला के वारिसान दीपक और बेटे कुशाग्र ने रायफल को अब तक थाने या दुकान में जमा नहीं किया है।
विज्ञापन
बेटा कुशाग्र अमरोहा के मोहल्ला कटरा गुलाम में रहता है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले दरोगा संजय त्यागी का कहना है कि दीपक शर्मा के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। नियम के अनुसार असलहे को थाने या दुकान में जमा करना होता है।
विज्ञापन
लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने नीतू शर्मा के नाम जारी रायफल का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। दीपक शर्मा और उसके बेटे कुशाग्र को नोटिस भेज दिया गया।
बावजूद इसके अब तक पिता-पुत्र ने रायफल थाने या दुकान पर जमा नहीं की है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ अवैध रुपये हथियार रखने में केस दर्ज किया गया है।