फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: 'My wedding is tomorrow' Groom rushes to the power station to complain as soon as the electricity

Moradabad: 'कल मेरी शादी है' बिजली गुल होते ही शिकायत लेकर बिजलीघर पहुंच गया दूल्हा, अफसर भी रह गए हैरान

Wed, 08 Jul 2026 12:26 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Wed, 08 Jul 2026 12:26 AM IST
सार

मुरादाबाद में घंटों बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। इस बीच शादी से एक दिन पहले घर में बिजली गुल होने पर एक दूल्हा खुद बिजलीघर पहुंच गया और अधिकारियों से जल्द आपूर्ति बहाल करने की गुहार लगाई। वहीं कई इलाकों में फॉल्ट और वोल्टेज की समस्या के बाद बिजली व्यवस्था सामान्य की गई।

विज्ञापन
Moradabad: 'My wedding is tomorrow'  Groom rushes to the power station to complain as soon as the electricity
मुरादाबाद में बिजली गुल।

विस्तार

मुरादाबाद में मंगलवार को भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई। शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच लाइनपार स्थित धक्का बिजलीघर में अजीब नजारा सामने आया।

विज्ञापन


अपनी शादी से एक दिन पहले एक दूल्हा बिजली नहीं आने की शिकायत लेकर खुद बिजलीघर पहुंच गया। रामलीला मैदान के पास रहने वाले युवक की बुधवार को शादी है। घर में बारात की तैयारियां, रिश्तेदारों का आना-जाना और अन्य रस्में चल रही थीं।
विज्ञापन


इसी दौरान इलाके की बिजली गुल हो गई। काफी देर तक आपूर्ति बहाल नहीं होने पर दूल्हा खुद बिजलीघर पहुंचा और अधिकारियों से कहा कि कल मेरी शादी है, घर में अंधेरा है, जल्द बिजली चालू कराइए। दूल्हे की बात सुनकर बिजलीघर में मौजूद कर्मचारी और अन्य लोग भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दौलतबाग बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह करीब 10 बजे हाईटेंशन लाइन का जंपर टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दौलतबाग, तहसील स्कूल और दीवान का बाजार क्षेत्र के लोगों को करीब छह घंटे तक बिजली कटौती झेलनी पड़ी।

बिजलीघर का फोन नहीं उठने पर लोगों ने अधिकारियों से संपर्क किया, तब जाकर फॉल्ट की जानकारी मिल सकी। शाम करीब चार बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बुद्धि विहार क्षेत्र में दोपहर के समय लो और हाई वोल्टेज की समस्या भी बनी रही।

कभी कम वोल्टेज से घरेलू उपकरण ठीक से नहीं चले तो कभी हाई वोल्टेज के कारण कई घरों की एलईडी खराब हो गईं। जांच में फ्यूज ढीला मिलने पर उसे ठीक किया गया, जिसके बाद वोल्टेज सामान्य हो गया।


सीतापुरी क्षेत्र में एबीसी वायर में आग लगने से भी कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। अधीक्षण अभियंता प्रशांत कुमार ने बताया कि दौलतबाग क्षेत्र में क्षतिग्रस्त जंपर बदल दिया गया है और सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed