{"_id":"69afbc5ba88396e8410f322d","slug":"moradabad-tehsildar-who-checked-bjp-leader-vehicle-transferred-sent-to-bilari-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: भाजपा नेता के वाहन से चेकिंग करने वाले तहसीलदार का तबादला, जांच का वीडियो हुआ वायरल, भेजे गए बिलारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: भाजपा नेता के वाहन से चेकिंग करने वाले तहसीलदार का तबादला, जांच का वीडियो हुआ वायरल, भेजे गए बिलारी
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद/ ठाकुरद्वारा
Published by: Vimal Sharma
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा नेता की गाड़ी में बैठकर खनन वाहनों की चेकिंग करने वाले तहसीलदार प्रवीण कुमार का ठाकुरद्वारा से बिलारी तबादला कर दिया है। कुछ माह पहले जांच का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद उन्हें एसआरआई के काम में लगाया गया था।
भाजपा का झंडा लगी गाड़ी में बैठे तहसीलदार प्रवीन कुमार( फाइल)
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
चुनाव आयोग से अनुमति मिलने पर डीएम ने तहसीलदार प्रवीण कुमार को ठाकुरद्वारा से हटाकर बिलारी भेज दिया है। आरोप था कि तहसीलदार भाजपा नेता की गाड़ी में बैठकर खनन के वाहनों की चेकिंग करते थे।
Trending Videos
तहसीलदार प्रवीण कुमार पर आरोप था कि वह भाजपा नेता की गाड़ी में बैठकर उत्तराखंड से आने वाले खनन के डंपरों की चेकिंग कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बारे में तहसीलदार का कहना था कि उनकी गाड़ी खराब हो गई थी। इस कारण भाजपा नेता की गाड़ी से लिफ्ट ली थी। डीएम ने आरोप को गंभीर मानते हुए तहसीलदार के वेतन आहरण पर रोक लगा दी।
साथ ही शासन को भी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी थी। तहसीलदार प्रवीण कुमार एसआईआर में भी कार्य कर रहे थे। इसलिए करीब एक माह पूर्व किए गए तबादले के आदेश को चुनाव आयोग से अनुमति न मिलने के कारण निरस्त कर दिया गया था।
अब चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद प्रवीण कुमार को बिलारी का तहसीलदार बनाया गया है। तहसील सदर के तहसीलदार धीरेश कुमार सिंह को ठाकुरद्वारा भेजा गया है।
तहसीलदार अंकित गिरी को बिलारी से तहसील सदर के लिए स्थानांतरित किया गया है। तबादले की पुष्टि एसडीएम प्रीति सिंह ने की है।