{"_id":"6ade70ef67c14356170f45a8","slug":"most-of-the-poles-on-the-railway-overbridge-are-broken-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-113488-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रेलवे ओवरब्रिज पर लगे अधिकतर पोल टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रेलवे ओवरब्रिज पर लगे अधिकतर पोल टूटे
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय चीनी मिल का पेराई सत्र लगभग एक सप्ताह बाद शुरू हो जाएगा। गन्ने से भरे अनेक वाहन रात में रेलवे ओवरब्रिज से होकर गुजरेंगे। आगामी से रात में ठंड भी पड़ने लगेगी। कोहरे पड़ने शुरू हो जाएंगे। बिलारी में सिरसी रोड स्थित इस रेलवे ओवरब्रिज पर रात में रोशनी करने के लिए लगे बिजली पोल टूट गए हैं। रात में ओवरब्रिज पर अंधेरा रहने से सड़क हादसे बढ़ने की संभावनाएं हैं।
बिलारी में राजा का सहसपुर रेलवे स्टेशन से चंदौसी को जाने वाली रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बना है। ओवरब्रिज के निकट में ही चीनी मिल और डिस्टलरी है। इस ओवरब्रिज से बिलारी से जरगांव और सिरसी रोड गुजर रही है। इस सड़क पर वाहनों की काफी आवाजाही की वजह से ओवरब्रिज पर भी कभी-कभी वाहनों की लाइन लग जाती है।
वर्ष 2016 में सेतु निगम और रेलवे ने ओवरब्रिज बनाया। उस समय ओवरब्रिज पर रात में रोशनी के लिए कुछ लाइटें कार्यदायी संस्थाओं ने लगाईं। नागरिकों की मांग पर वर्ष 2017 में नगरपालिका द्वारा पथ प्रकाश व्यवस्था के तहत ओवरब्रिज के दोनों ओर रेलिंग पर लगभग दो दर्जन विद्युत पोल खड़े करके स्ट्रीट लाइटें लगवाई गईं। चीनी मिल चलने के सीजन में गन्ने से भरे वाहनों के गुजरने के दौरान स्ट्रीट लाइटों वाले पोल टूटते चले गए। वर्तमान में स्थिति यह है कि रेलवे ओवरब्रिज पर किसी भी पोल से लाइट नहीं जल रही है। तीन दिन पहले इसी रेलवे ओवरब्रिज पर आधी रात को अंधेरे में रेलिंग से बाइक टकराने पर बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
-- बिलारी के रेलवे ओवरब्रिज पर प्रकाश व्यवस्था हेतु लाइटें लगवाने के लिए नगरपालिका परिषद की ओर से प्रस्ताव बनाकर प्रदेश शासन को भेज दिया गया है। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर धनराशि जारी होते ही लाइटें लगवाई जाएंगी। -रजनी सिंह ईओ नगरपालिका, बिलारी
-- रेलवे ओवरब्रिज पर पूरब की ओर नगरपालिका और पश्चिम की ओर ग्राम पंचायत ढकिया नरु द्वारा लाइटें लगवाई गई थीं। अधिकतर लाइटें गन्ने से भरे वाहनों द्वारा तोड़ी गई हैं। लिहाजा बिलारी चीनी मिल प्रबंधन को भी टूटी लाइटें ठीक करवानी चाहिए। -मनोहर सिंह, प्रशासक, ग्राम पंचायत ढकिया नरु
-- रेलवे ओवरब्रिज पर रात में रोशनी के पर्याप्त इंतजाम रहने जरूरी हैं। ओवरब्रिज के टूटे विद्युत पोलों और खराब हुईं विद्युत लाइटों पर किसी संस्था द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया है। रात में सुरक्षा और जनहित में रेलवे ओवरब्रिज पर दोनों ओर पर्याप्त लाइटें लगवाई जाना जरूरी है। - जयवीर सिंह, जिला प्रवक्ता, भाकियू टिकैत