फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Naqvi on Bahraich incident: Beating of rioters and beating of rioters is necessary

बहराइच कांड पर नकवी: दंगाइयों की कुटाई और बलवाइयों की ठुकाई जरूरी, इसके बिना समाज की सुरक्षा नहीं हो सकती

Fri, 18 Oct 2024 04:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 18 Oct 2024 04:34 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर में कहा कि दंगाइयों की कुटाई और बलवाइयों की ठुकाई समाज के सौहार्द और सुरक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने सियासी सूरमाओं पर दबंगों का संरक्षण करने का आरोप लगाया। कहा कि मोदी-योगी सरकार समाज की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है।

विज्ञापन
Naqvi on Bahraich incident: Beating of rioters and beating of rioters is necessary
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : संवाद

विस्तार

दंगाइयों की कुटाई और बलवाइयों की ठुकाई समाज के सौहार्द और सुरक्षा के लिए आवश्यक है। बिना दंगाइयों की कुटाई और बलवाइयों की ठुकाई के समाज की सुरक्षा नहीं हो सकती। शुक्रवार को रामपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने

विज्ञापन


बहराइच की घटना पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि सियासी सूरमाओं ने हमेशा दबंगों और दंगाइयों का संरक्षण किया है। आज वही लोग कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। नकवी ने कहा कि बलवाइयों पर रहम, बाहुबलियों पर करम और समाज पर सितम की स्वार्थी सियासत का सूपड़ा साफ करना होगा।
विज्ञापन


आज बलवाइयों, बाहुबलियों और बकैतों की सुरक्षा और संरक्षण नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और सौहार्द मोदी-योगी सरकार की प्राथमिकता है। दंगों, दबंगों और बलवाइयों से मुक्त और सुरक्षा तथा सौहार्द से युक्त समाज किसी भी सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नकवी ने कहा कि दबंगों और बाहुबलियों का शिकार बेगुनाह आम इंसान होता रहा है, दंगे इंसान ही नहीं, इंसानियत को भी लहूलुहान करते हैं। चाहे वह किसी धर्म, जाति या समुदाय का हो। मोदी-योगी सरकार द्वारा आज अराजकता को किसी भी रूप में बर्दाश्त न करने की स्पष्ट नीति ने समाज में भरोसा और समाज विरोधियों में भय सुनिश्चित किया है।



हमें सामंती सियासी सूरमाओं के सुल्तानी सांप्रदायिक साजिश से सावधान रहना होगा। संवैधानिक पंथनिरपेक्षता और समावेशी समृद्धि के लिए समाज में सौहार्द और सुरक्षा सर्वाधिक आवश्यक है।नकवी ने इस अवसर पर भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत पार्टी की अपनी सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed