{"_id":"6a2f0d971598d45e7e07623e","slug":"nima-executive-committee-announced-amidst-controversy-dr-shahabuddin-becomes-president-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-925451-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विवाद के बीच नीमा की कार्यकारिणी घोषित, डॉ. शहाबउद्दीन बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विवाद के बीच नीमा की कार्यकारिणी घोषित, डॉ. शहाबउद्दीन बने अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। विवाद के बीच रविवार को नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) मुरादाबाद की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें डॉ. शहाबउद्दीन को अध्यक्ष घोषित किया गया है। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि सभी पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
चुनाव अधिकारी डॉ. आरिफ अजीम ने बताया कि प्रांतीय पर्यवेक्षक डॉ. असद जैदी और मुरादाबाद पर्यवेक्षण समिति के सदस्य डॉ. पीके रस्तोगी की मौजूदगी में चुनाव परिणामों की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि किसी भी पद पर एक से अधिक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। जिससे पूरी कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्वाचित हुई। नई कार्यकारिणी में डॉ. एस. शहाबउद्दीन को अध्यक्ष, डॉ. नाजिम खान को महासचिव, डॉ. आरिफ रहमान को कोषाध्यक्ष, डॉ. शोएब दीन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. प्रदीप सक्सेना को उपाध्यक्ष तथा डॉ. रिजवान को संगठन सचिव चुना गया।
सह-सचिव पद पर डॉ. फहीम बेग, डॉ. माहिर और डॉ. वसीम समेत अन्य सदस्यों का चयन किया गया है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों और संबंधित दस्तावेजों की सूची अनुमोदन के लिए प्रदेश कार्यकारिणी को भेज दी गई है। शपथ ग्रहण के बाद कार्यकारिणी पदभार संभालेंगी।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष ने चुनाव प्रक्रिया के निष्पक्ष होने पर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. तस्मिया परवीन का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया शुरू करने से पहले नीमा की मीटिंग नहीं बुलाई गई। वैध मतदाता सूची भी नहीं जारी की गई। कार्यवाहक कोषाध्यक्ष की जगह एक अनधिकृत व्यक्ति एनओसी जारी करने का अधिकार दिया गया।
चुनाव अधिकारी निर्धारित समय से पहले ही अपना क्लीनिक बंद करके चले गए। मोबाइल भी बंद कर लिया। जिससे समय रहते हुए कई डाॅक्टर अपना नामांकनपत्र नहीं जमा कर सके। बाद में डाॅक्टरों ने इसकी शिकायत चुनाव आयोजक की। उन्होंने डाॅक्टरों के नामांकन जमा कर लिए लेकिन अगले दिन नामांकनपत्रों को वापस कर दिया और स्वीकार करने से इन्कार दिया। उन्होंने इसकी शिकायत नीमा के राष्ट्रीय और प्रदेश के अध्यक्ष और सचिव से की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मामले की जांच बैठा दी है।
वर्जन
मुरादाबाद शाखा से चुनाव प्रक्रिया को लेकर हमें शिकायत प्राप्त हुई है। इसकी जांच प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकारिणी को सौंपी गई है। रविवार को मुरादाबाद में कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है। यदि जांच में आरोपों की पुष्टि होती है तो कार्यकारिणी भंग करने का अधिकार हमारे पास है।
- डॉ. आशुतोष कुलकर्णी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, नीमा