सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now 750 mining vehicles are entering Uttarakhand every day.

Moradabad News: उत्तराखंड से अब प्रतिदिन 750 खनन की गाड़ियां कर रही हैं प्रवेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Now 750 mining vehicles are entering Uttarakhand every day.
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तराखंड से ठाकुरद्वारा और नेफा चौकी क्षेत्र से प्रतिदिन खनन की 750 गाड़ियां जिले में प्रवेश कर रही हैं। मार्च माह में नो इंट्री के दौरान 33 गाड़ियां पकड़ी गईं। इस बीच ओवरलोडिंग में 32 गाड़ियां पकड़ी गई हैं।
Trending Videos

उत्तराखंड में नवंबर माह से खनन की गाड़ियों का संचालन जिले में शुरू होता है लेकिन मार्च माह में खनन वाहनों की संख्या बढ़ गई है। पहले प्रतिदिन 600 डंपर आते थे लेकिन अब मार्च माह में 750 गाड़ियां नेफा चौकी क्षेत्र और ठाकुरद्वारा गेट से आ रही हैं। सीसीटीवी की मदद से नियमों का उल्लंघन करने पर ऑटोमेटिक वाहनों का चालान हो रहा है। मार्च माह में अभी तक 32 गाड़ियां ओवरलोडिंग में जब्त की गई हैं। साथ ही नो इंट्री में प्रवेश करने पर 33 वाहनों का चालान किया गया है। इसी प्रकार रामपुर से प्रतिदिन खनन की 700 गाड़ियां मानपुर चौकी से आ रही हैं। इस बारे में खनन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी है। बताया कि मार्च माह में 20 दिनों में पांच करोड़ रुपये आर्थिक दंड के रूप में वसूले गए हैं। शासन ने खनन विभाग को 53 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसकी तुलना में विभाग ने लक्ष्य को पार करते हुए 59.65 करोड़ का राजस्व वसूल किया है। अभी दस दिन की चेकिंग करना शेष रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed