सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One woman from every ration card holder family will be linked to a self-help group.

Moradabad News: हर राशन कार्डधारक परिवार से एक महिला को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाएगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
One woman from every ration card holder family will be linked to a self-help group.
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी ने मंगलवार को बैठक कर विभागों के नए लक्ष्य तय किए। पुराने लक्ष्यों को मार्च माह के अंत तक पूरे करने के निर्देश दिए। परिवार पहचानपत्र के अंतर्गत स्वतः रोजगार विभाग को 14,600 स्वयं सहायता समूहों की फैमिली आईडी और श्रम विभाग को 70,000 श्रमिकों का परिवार पहचानपत्र बनाने का नया लक्ष्य दिया गया है। सभी राशन कार्डधारक परिवारों से एक महिला सदस्य को समूह से जोड़ने को कहा गया है।
Trending Videos

अन्नपूर्णा भवन योजना, पोषण वाटिका एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण सहित विभिन्न विभागों के लक्ष्यों को 31 मार्च तक पूर्ण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 18 व 19 मार्च को मेगा कैंप में बैंकों में समूहों के खाते व सीसीएल पत्रावलियों का निस्तारण कराने, बैंकों में समूहों के एनपीए खाते कम करने व बंद कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed