सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Passenger's bag stolen in Kumbh Express

Moradabad News: कुंभ एक्सप्रेस में यात्री का बैग चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Passenger's bag stolen in Kumbh Express
विज्ञापन
मुरादाबाद। देहरादून से वाराणसी के बीच चलने वाली कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री का बैग चोरी कर लिया गया है। इस मामले में जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Trending Videos

देहरादून के जौहरी रोड स्थित एससीआरएफ अपार्टमेंट निवासी एके वर्मा ने मुरादाबाद जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि 14 मार्च को वह देहरादून से वाराणसी के लिए ए-1 कोच में सवार हुए थे। सफर के दौरान वह टॉयलेट जाने के लिए जागे तो उन्होंने देखा कि उनका बैग गायब था। उन्होंने इधर उधर तलाश किया लेकिन पता नहीं चला। उस वक्त ट्रेन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास पहुंच चुकी थी। उन्होंने टॉयलेट में जाकर देखा तो उनका बैग पड़ा था। जिससे दस हजार रुपये, सोने की चेन और अन्य सामान गायब था। जीआरपी मुरादाबाद ने इस मामले में चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed