सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pediatrician Missing from Amroha: Left Home for Hospital Morning; SOG Teams Engaged in Investigation

अमरोहा से बच्चों के डाॅक्टर गायब: घर से अस्पताल के निकले थे सुबह, एसओजी और सर्विलांस टीम जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 01 May 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार

अमरोहा के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. शिव कुमार शुक्रवार सुबह अस्पताल के लिए निकले थे लेकिन इसके बाद लापता हो गए। मोबाइल बंद होने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम उनकी तलाश में जुटी है।

Pediatrician Missing from Amroha: Left Home for Hospital Morning; SOG Teams Engaged in Investigation
डाॅक्टर शिव कुुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अमरोहा के जाने-माने चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. शिव कुमार के अचानक लापता होने से परिजनों और अन्य में हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह वह अस्पताल के लिए निकले थे। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिजन बेहद परेशान हैं। पत्नी ने देहात थाने में तहरीर देकर सकुशल बरामद करने की मांग की है।

Trending Videos


मामले में पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम जांच में जुटी है। डॉ. शिव कुमार अपनी पत्नी टीना और दो बच्चों के साथ जोया रोड स्थित ग्रीन्स कॉलोनी में रहते हैं। मोहल्ला जय ओम नगर में उनका प्रकाश चिल्ड्रन हॉस्पिटल नाम से अस्पताल है, जबकि जोया रोड पर एक नया क्लीनिक निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे डॉ. शिव कुमार अपनी कार से अस्पताल के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। जब काफी देर तक डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई।

घर से लेकर अस्पताल तक हर जगह खोजबीन की गई, लेकिन न तो डॉक्टर का कोई सुराग मिला और न ही उनकी कार का पता चल सका। मोबाइल फोन बंद होने के कारण संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। घटना से चिंतित पत्नी टीना ने अमरोहा देहात थाने में तहरीर देकर पति की तलाश की मांग की है।

उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर डॉक्टर को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। उधर, डॉक्टर के अचानक लापता होने की खबर से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पदाधिकारी भी हैरान हैं और लगातार जानकारी जुटा रहे हैं।

सीओ अवध भवन भदौरिया ने बताया कि डॉक्टर की तलाश के लिए एसओजी व सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है। हालांकि, मोबाइल नंबर बंद होने के कारण लोकेशन ट्रेस करने में कुछ दिक्कत आ रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही डॉ. शिव कुमार गुप्ता को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed