सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Death of two women Returning from Haridwar after immersing ashes

ननद-भाभी की मौत: अस्थि विसर्जन कर हरिद्वार से लौट रही थीं, डिवाइडर से टकराकर पांच बार पलटी कार; तीन बच्चे घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विकास कुमार Updated Wed, 29 Apr 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रत्यक्षदर्क्षियों के अनुसार, सभी भमरौवा के पास पहुंचे तभी उनकी कार अनियंत्रित हो गई और फिर पलट गई और डिवाइडर से टकराने के बाद कार ने पांच पलटी खाईं। हालांकि पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि किसी वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे हादसा हुआ।

Death of two women Returning from Haridwar after immersing ashes
अस्पताल में भर्ती घायल बच्चे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के रामपुर स्थित सिविल लाइंस क्षेत्र में भमरौवा रोड पर बुधवार को अस्थि विसर्जन कर हरिद्वार से लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ननद-भाभी की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए।

Trending Videos

परिजनों का बुरा हाल
हादसे के बाद आगे चल रही गाड़ी में सवार परिवार के अन्य लोगों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। मौके पर आकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी और आनन-फानन सभी को जिला अस्पताल भेजा। जहां पर घायलों की हालत गंभीर होने पर उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थि विसर्जन के लिए गए थे हरिद्वार
शहजादनगर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी कृष्णपाल चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बताते हैं कि कृष्णपाल की बहू की मौत हो गई थी। मंगलवार को कृष्णपाल की पत्नी लज्जावती, उनकी भाभी भोट थाना क्षेत्र के ग्राम बांस नगली निवासी पूजा और अन्य रिश्तेदार अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गए थे। बुधवार को सभी कार से लौट रहे थे। एक कार में पूजा, लज्जावती, सुभाष, सौरभ, संतोष और बच्चे भूरी, अंश और सोनल थे। जबकि दूसरी गाड़ी में अन्य रिश्तेदार थे।

डिवाइडर से टकराने के बाद कार ने खाई पांच पलटी
प्रत्यक्षदर्क्षियों के अनुसार, सभी भमरौवा के पास पहुंचे तभी उनकी कार अनियंत्रित हो गई और फिर पलट गई और डिवाइडर से टकराने के बाद कार ने पांच पलटी खाईं। हालांकि पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि किसी वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सभी थे खून से लथपथ
हादसे की जानकारी मिलने के बाद दूसरी कार में चल रहे परिजन वापस मुड़कर आ गए। सभी घायल खून से बुरी तरह से लथपथ थे। आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां पर डॉक्टरों ने पूजा और लज्जावती को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायलों को बाहर रेफर कर दिया गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

घटनास्थल से जिला अस्पताल तक मची चीख-पुकार
हादसा इतना भीषण था कि क्रेटा कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। दूसरी गाड़ी में जा रहे परिजनों ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। किसी तरह से परिजन सभी को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर पूजा व लज्जा की मौत के बाद तो चीख-पुकार मच गई। वहीं घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सूचना पर तमाम ग्रामीण भी मौके पर आ गए और परिजनों को सांत्वना देते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed