{"_id":"69f11026fcfcd4518e0bac1b","slug":"body-of-youth-who-drowned-in-ramganga-found-after-18-hours-rampur-news-c-282-1-smbd1027-169754-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रामगंगा में डूबे युवक का 18 घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रामगंगा में डूबे युवक का 18 घंटे बाद मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। रामगंगा में नहाने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में लापता युवक मुन्ने का शव मंगलवार को करीब 18 घंटे बाद तलाश कर लिया गया। पीएसी के गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शादी की रस्म पूरी करने के लिए कूप गांव के सात रिश्तेदार सोमवार शाम रामगंगा नदी में गए थे। रस्म पूरी करने के बाद सातों नहाने लगे। नदी में बंधा बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में एक किशोर गिर गया था। उसे बचाने के लिए छह युवक उसे निकालने लगे। इस दौरान सातों डूबने लगे।
जेसीबी चालक ने जेसीबी और स्थानीय मछवारे की मदद से छह लोगों को बाहर निकाल लिया। इस दौरान नन्हें की मौत हो गई, जबकि मुन्ने (23) निवासी गुड़गांव, थाना सिरौली बरेली लापता था। अंधेरा होने के कारण सोमवार रात तलाशी अभियान रोकना पड़ा था।
मंगलवार दोपहर पीएसी के गोताखोरों को बुलाया गया। कुछ घंटे की तलाश के बाद मुन्ने का शव ढूंढ लिया गया। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X