सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The body of a young man was exhumed from his grave after seven months and a post-mortem examination was conducted.

Rampur News: सात माह बाद कब्र से निकाला युवक का शव, पोस्टमार्टम कराया

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 29 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was exhumed from his grave after seven months and a post-mortem examination was conducted.
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में प्रशासन ने एक मामले में सात माह बाद युवक का शव कब्र से बाहर निकलवाया। पुलिस ने डीएम के आदेश पर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है, ताकि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
Trending Videos

मामला खेड़ा टांडा गांव का है, जहां 26 वर्षीय सुलेमान की करीब सात महीने पूर्व अजीमनगर चौराहे पर संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद परिजन शव को अपने घर ले गए थे और पुलिस के समझाने के बावजूद पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद बिना पोस्टमार्टम के ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि मृतक के पिता असलम ने अपने बेटे की मौत जहर देने के कारण होने का आरोप लगाते हुए पीएम कराने की मांग की थी। इसके बाद रिपोर्ट डीएम को भेजी गई थी। डीएम ने इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था।
डीएम के आदेश के बाद मंगलवार की सुबह मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कब्रिस्तान से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed