सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police encounter with cow smugglers, two arrested

Rampur News: गो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 29 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Police encounter with cow smugglers, two arrested
विज्ञापन
रामपुर। गो तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो गो तस्करों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में एक सिपाही भी घायल हो गया है। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए दोनों बदमाशों पर विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं, जिसमें एक पर बरेली में तैनात सिपाही की हत्या करने का आरोप है।
Trending Videos

गंज पुलिस ने सोमवार की रात स्वार चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक बाइक को रोकने का प्रयास किया। तभी दोनों बदमाश अजयपुर-केसरपुर मार्ग की तरफ भागने लगे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग कर दी। गोली सिपाही विशाल की बाजू को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुकर्रम निवासी पीला तालाब थाना गंज, रामपुर तथा परवेज निवासी तीतर वाली पाखंड थाना गंज के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त मुकर्रम पर विभिन्न थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें छह गोकशी के हैं।
इसी तरह परवेज पर विभिन्न थानों में छह अभियोग पंजीकृत हैं। गंज थाना प्रभारी पवन शर्मा के अनुसार परवेज पर वर्ष 2018 में बरेली के थाना सीबीगंज में गोकशी करते समय एक सिपाही की हत्या करने का आरोप है। दोनों बदमाश कुछ दिनों से बाइक से बड़ी घटना करने की फिराक में घूम रहे थे। थाना प्रभारी के अनुसार दोनों बदमाशों से दो अदद तमंचे मय कारतूस, एक तमंचे में कारतूस फंसा हुआ पाया गया है। गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बड़े चाकू, गड़ासा, रस्सी, छोटे-छोटे चाकू व अन्य गोकशी संबंधी उपकरण बरामद हुए हैं। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।
000000
परवेज ने बरेली में भाइयों संग कर दी थी पुलिसकर्मी की हत्या
रामपुर। एएसपी अनुराग सिंह के अनुसार पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया परवेज एक शातिर अपराधी है। उनके अनुसार वर्ष 2018 में परवेज अपने भाइयों के साथ बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र में गोकशी कर रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोप है कि उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर एक सिपाही संजीव की हत्या कर दी। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है। संवाद
-----------
वर्जन
दोनों अपराधी काफी शातिर हैं। गश्त के दौरान जब इनको रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में एक सिपाही विशाल घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो मुकर्रम व परवेज के पैर में गोली लगी है। -अनुराग सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed