सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police personnel will uncover layers of crime with the help of AI

Moradabad News: एआई की मदद से पुलिस कर्मी खोलेंगे अपराध की परतें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Police personnel will uncover layers of crime with the help of AI
विज्ञापन
मुरादाबाद। पुलिस कर्मी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से अपराधों की परतें खोलेंगे। पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों में प्रशिक्षु सिपाहियों को इसका विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इस ट्रेनिंग का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को आधुनिक तकनीक से लैस करना है ताकि अपराधों का तेजी से खुलासा हो सके।
Trending Videos

मुरादाबाद की पुलिस लाइन, पीटीसी, पीटीएस, नौवीं वाहिनी पीएसी, 23वीं वाहिनी पीएसी और 24 वीं वाहिनी पीएसी समेत उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों में 60 हजार प्रशिक्षुओं की ट्रेनिंग का अंतिम दौर चल रहा है। 20 अप्रैल को पासिंग आउट परेड होनी संभावित है। यह पहला बैच आ रहा है जिसे एआई की ट्रेनिंग दी गई है। इस तकनीक की मदद से पुलिस कर्मियों को अपराध के पैटर्न को समझना और भविष्य के अपराधों की रोकथाम में सहायता मिलेगी। मृतक की पहचान करने में भी एआई तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही, आरोपी व्यक्तियों के स्थान का पता लगाने में इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस बैच के सिपाहियों को डेटा विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्य जुटाने में एआई का प्रयोग करना सिखाया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ट्रेनिंग के डीजी राजीव सभरवाल ने बताया कि प्रशिक्षु सिपाहियों को एआई की ट्रेनिंग दी गई है। आने वाला बैच तकनीकी तौर पर मजबूत होगा। अपराध की परतें खोलने के साथ ही मृतकों की पहचान कराने में एआई की मदद दी जाएगी। डिजिटल साक्ष्य जुटाने का विशेष ट्रेनिंग दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed