फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur murder Husband crossed limits of cruelty out of greed for land Wife died after suffering electric shock

UP: बीवी को प्राइवेट पार्ट में लगाया करंट, बिजली के छह शॉक लगने से मौत; रामपुर में 5 बच्चों के बाप बना हैवान

Tue, 18 Aug 2026 03:34 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 18 Aug 2026 03:34 PM IST
सार

रामपुर में जमीन के लालच में पति ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। पत्नी को बिजली के छह शॉक दिए। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर भी शॉक दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आया है। पति गिरफ्तार कर लिया गया है। पांच आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

विज्ञापन
Rampur murder Husband crossed limits of cruelty out of greed for land Wife died after suffering electric shock
Rampur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रामपुर के बिलासपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। लालच में ससुराल वालों ने किस कदर क्रूरता की, इसकी पुष्टि नसरीन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। रिपोर्ट में बताया गया कि हत्यारोपियों ने नसरीन को बिजली के छह शॉक दिए, जो उसकी मौत की मुख्य वजह बने।
विज्ञापन


हत्यारोपी पति सहित सभी छह आरोपियों पर नसरीन के हाथ-पैर बांधकर उसके प्राइवेट पार्ट को गर्म धातु से जलाने जैसे कुकृत्य के भी आरोप लगे हैं। पति गिरफ्तार हो चुका है, लेकिन पांच आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


थाना टांडा के ग्राम शिकारपुर उर्फ पहाड़पुर निवासी इसरार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उसकी भतीजी नसरीन (30) की शादी वर्ष 2013 में केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरा तारन निवासी इसरार उर्फ गुड्डू से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसरीन पर जमीन बेचकर पैसे लाने का बना रहे थे दबाव
शादी के कुछ साल बाद नसरीन के माता-पिता का देहांत हो गया। उसके पिता की संपत्ति सात बेटियों के नाम विरासत में दर्ज थी। आरोप है कि इसके बाद से ही ससुराल पक्ष के पति आदि नसरीन पर जमीन बेचकर पैसे लाने का दबाव बनाने लगे थे।

 

पति इसरार उर्फ गुड्डू, ससुर हनीफ, ननद बब्बो पत्नी नूर आलम, नंदोई नूर आलम निवासी ग्राम लाला नगला थाना केमरी, ननद रफत पत्नी इस्तेकार और नंदोई इस्तेकार निवासी ग्राम नूरपुर थाना मिलक खानम आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे। इसके बाद इसरार अपनी पत्नी नसरीन व चार बेटियां और एक बेटे के साथ टांडा हुरमतनगर में आकर किराए के मकान में रहने लगा।

 

प्राइवेट पार्ट को दागकर की हत्या की
आरोप है कि 14 अगस्त की रात करीब दो बजे सभी आरोपियों ने मिलकर षड्यंत्र के तहत नसरीन को कमरे में हाथ-पैर बांधकर गर्म धातु से उसके प्राइवेट पार्ट को दागकर उसकी हत्या कर दी। मीडियो रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने प्राइवेट पार्ट समेत छह जगह करंट लगाया था।

 

पुलिस ने सभी छह लोगों के खिलाफ हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी पति इसरार उर्फ गुड्डू की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बिजली का तार आदि बरामद करने की कार्रवाई की थी।

 

कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण महिला के शरीर में छह स्थानों पर बिजली का शॉक लगना आया। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पति की गिरफ्तारी के बाद पुलिस तहकीकात कर रही है। फरार आरोपी भी शीघ्र ही गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed