फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Roads in Bilari were inundated following hours of rain.

Moradabad News: बिलारी में कई घंटे तक बारिश से सड़कें हुई जलमग्न

Sat, 15 Aug 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 15 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Roads in Bilari were inundated following hours of rain.
बिलारी। शुक्रवार सुबह बिलारी क्षेत्र में कई घंटे तक तेज बारिश होने से नगर और देहात इलाके में कई सड़कें जलमग्न हो गईं। सहसपुर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर जलभराव हो गया।
विज्ञापन




नगर में पुराना डाकखाना रोड और गांधी पार्क से नई सड़क रोड पर कई घंटे तक बारिश का पानी भरा रहा। नगर के मोहल्ला हर्षनगर. रहमतनगर और कबीर नगर की नई आबादी के रास्तों पर भी बारिश का पानी जमा रहा। तहसील परिसर में सभागार के सामने और एसडीएम कोर्ट के सामने भी बारिश का पानी भर गया। हालांकि नगरपालिका से इंजन और मशीन मंगाकर तहसील परिसर से पानी खिंचवाया गया।
विज्ञापन




सहसपुर गांव में आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर बारिश से जलभराव हो जाने की वजह से दुकानदारों और राहगीरों को काफी दिक्कत हुई। कुछ ग्रामीणों ने निकट में स्थित ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से भी हाईवे पर जलभराव की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिक बारिश होने पर वादकारियों के न आने की वजह से तहसील बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को तहसील की सभी अदालतों में न्यायिक कार्य स्थगित रखा। बैठक में बार पदाधिकारियों ने कहा कि वादकारियों के न आने से अदालतों में मुकदमों की पैरवी भी किया जाना संभव नहीं है। बैठक की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह और संचालन महासचिव सुनील कुमार ने किया।



उधर क्षेत्र के जागरूक किसानों का कहना है कि शुक्रवार को हुई बारिश से गन्ना और धान की फसल को काफी लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed