सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal: People angered by externment youth; State Minister Gulab Devi residence besieged

Sambhal: युवक को जिला बदर करने से लोग नाराज, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, राज्यमंत्री गुलाब देवी के आवास का घेराव

संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी Published by: Vimal Sharma Updated Wed, 17 Jun 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार

सोशल मीडिया पर कथित जातिगत टिप्पणी के मामले में मुनीष शर्मा पर गुंडा एक्ट लगाकर जिला बदर किए जाने के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोगों ने राज्यमंत्री गुलाब देवी के आवास का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई को वापस लेने की मांग की। राज्यमंत्री ने एसपी से बात कर राहत दिलाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। 

Sambhal: People angered by externment youth; State Minister Gulab Devi residence besieged
चंदाैसी में राज्यमंत्रभ् गुलाब देवी के समाने अपनी बात रखते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

असमोली दुष्कर्म कांड के बाद सोशल मीडिया पर की गई कथित जातिगत टिप्पणी के मामले में मुनीष शर्मा पर हुई जिला बदर की कार्रवाई के बाद नया विवाद शुरू हो गया है। बुधवार को ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों ने माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी के आवास पर पहुंचकर घेराव किया।



प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मुनीष के खिलाफ की गई कार्रवाई वापस लेने की मांग उठाई। राज्यमंत्री से संतोषजनक आश्वासन नहीं मिलने पर समाज के लोगों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
असमोली क्षेत्र में ब्राह्मण समाज की एक किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले के बाद चंदौसी के हनुमानगढ़ी निवासी मुनीष ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर जातिगत टिप्पणी की थी। इसके बाद प्रशासन ने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों को आधार बनाकर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की और न्यायालय के आदेश के बाद 14 जून को उसे जिला बदर कर दिया।
विज्ञापन


प्रशासन ने मुनीष को जनपद की सीमा से बाहर बदायूं जिले के औरछी चौराहे पर छोड़ा था। इस कार्रवाई के विरोध में बुधवार सुबह अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण शक्ति संघ समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राज्यमंत्री गुलाब देवी के आवास पहुंचे।

उन्होंने जिला बदर की कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान राज्यमंत्री गुलाब देवी ने मोबाइल फोन पर पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई से बातचीत कर मामले में राहत देने का अनुरोध किया लेकिन सहमति नहीं बन सकी।

इसके बाद समाज के लोग पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए जिला मुख्यालय बहजोई रवाना हो गए। संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि पुलिस अधीक्षक से वार्ता के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर लखनऊ कूच भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed