सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The female leopard carried away the two cubs seen in the sugarcane field.

Moradabad News: गन्ने के खेत में दिखे दोनों शावकों को उठाकर ले गई मादा तेंदुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The female leopard carried away the two cubs seen in the sugarcane field.
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र के गांव सलेमपुर-फजलाबाद के जंगल में अपने दो शावकों के साथ दिखाई दी मादा तेंदुआ रात में किसी समय दोनों शावकों को खेत से उठाकर अपने साथ ले गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉम्बिंग करते हुए किसानों और ग्रामीणों को जागरूक किया है।
Trending Videos

कांठ के गांव सलेमपुर के रहने वाले नरोत्तम सिंह यादव का खेत पास के ही फजलाबाद और सलेमपुर के जंगल में रामगंगा नदी के पास है। शनिवार को वह मजदूरों साथ गन्ने की छिलाई करने के लिए गए थे। जहां उन्हें खेत में एक मादा तेंदुआ दिखाई दी थी। अंदर जाकर देखा था तो वहां तेंदुए के दो शावक भी दिखाई दिए थे। जिनका किसानों ने वीडियो भी बना लिया था और वन विभाग को इसकी सूचना दी थी। लेकिन अंधेरा होने के कारण शनिवार को टीम नहीं पहुंच सकी थी। दोनों शावकों को किसानों ने खेत में ही छोड़ दिया था। रविवार की सुबह डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह, वन दरोगा राजेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। टीम ने यहां जांच पड़ताल की तो दोनों शावकों को तेंदुए द्वारा यहां से रात में किसी समय उठाकर ले जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर ने बताया कि ग्रामीणों और किसानों को जागरूक करते हुए अकेले खेतों पर न जाने, हाथों में लाठी-डंडे लेकर ही जंगल जाने, तेंदुआ दिखाई देने पर उसे परेशान न करने के लिए कहा गया है। टीम ने जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed