सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The water tanks in the hospital are in good condition and the fans are also operational.

Moradabad News: अस्पताल में पानी की टंकियां दुरुस्त, पंखे भी चालू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The water tanks in the hospital are in good condition and the fans are also operational.
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में पानी की टंकियां और पंखे दुरुस्त कर दिए गए हैं। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी और वार्डों में वाटर कूलर व पंखों की मरम्मत की गई। बुधवार तक अस्पताल में कई स्थानों पर पानी की टंकियां ठप पड़ी थीं। ब्लड बैंक के बाहर के वाटर प्वाइंट बंद थे। वहीं पैथोलॉजी के बाहर लगा पंखा खराब पड़ा था, जिसे दुरुस्त किया गया।
Trending Videos

बर्न यूनिट के सामने विधायक निधि से लगी पानी की मशीन अब भी बंद है। अस्पताल प्रशासन ने इसे लेकर विधायक को पत्र लिखा है। इसकी मरम्मत संबंधित विधायक के स्तर से ही कराई जाएगी। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया कि हर एक वाटर प्वाइंट को चेक कराया गया है। सभी वार्डों और गैलरी में पंखों की मरम्मत कराने के बाद चालू करा दिया गया है। अब अस्पताल में हवा और पानी को लेकर कोई किल्लत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed