सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uncle murdered in Sambhal after trying to resolve a dispute between father and son

UP: बाप-बेटे के बीच विवाद, सुलझाने आए चाचा की हत्या; मृतक की पत्नी की एक वर्ष पहले हो चुकी है मौत

अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 05 Mar 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार

संभल में पिता-पुत्र में विवाद को शांत करने पहुंचे चाचा की हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस जांच में जुटी है।

Uncle murdered in Sambhal after trying to resolve a dispute between father and son
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

संभल के जुनावई थाना इलाके के गांव सिकरौरा खादर में पिता-पुत्र के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने पहुंचे छोटे भाई ने बड़े भाई धर्मपाल (50) के सिर में ईंट मार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। 
Trending Videos


थाना क्षेत्र के सिकरौरा खादर गांव में मंगलवार देर रात को रामचरन सिंह का बेटा सुनील कुमार पड़ोस में दोस्तों के साथ होली मिलने गया था। देर रात वह घर वापस लौटा। तभी पिता रामचरन सिंह ने उससे देर रात को लौटने का कारण जानने की कोशिश की तभी उसके जवाब दिए जाने पर पिता-पुत्र में झगड़ा बढ़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बेटे को डराने-धमकाने के लिए ईंट को उठा ली। शोर-शराबा सुनकर मौके पर रामचरन के सगे बड़े भाई धर्मपाल भी मौके पर पहुंच गए और भतीजे को बचाने का प्रयास करने लगे। छीना झपटी करने पर रामचरन ने गुस्से में ईंट धर्मपाल के सिर में मार दी। धर्मपाल चीख-पुकार करता हुआ घर की तरफ दौड़ा और घर में आकर गिर गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल धर्मपाल को प्रधान चरन सिंह के निजी वाहन से उपचार के लिए सीएचसी जुनावई में ले गई। जहां चिकित्सकों ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। 

 

मृतक की पत्नी की एक वर्ष पहले हो चुकी है मौत
गांव के प्रधान चरन सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया की धर्मपाल की पत्नी पुष्पा देवी की एक वर्ष पहले दिल का दौरा पड़ने से निधन हो चुका है।  मृतक अपने पीछे दो बेटे दो बेटियां को रोते बिलखते हुए छोड़ गया है। मृतक के चोरों बच्चे शादीशुदा हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed