सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Holi: Moradabad celebrates Holi with colours, with abir-gulal being thrown in abundance

Holi: मुरादाबाद में होली का उल्लास, रंगों से सराबोर हुआ मंडल, जमकर उड़ा अबीर-गुलाल

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Wed, 04 Mar 2026 10:01 AM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा और संभल समेत पूरे मंडल में होली उत्साह और भाईचारे के साथ मनाई गई। बाजारों में रंग, गुलाल, पिचकारी, गुजिया और की जमकर बिक्री हुई। गली-मोहल्लों में रंगों की मस्ती और होली गीतों की धूम रही।

Holi: Moradabad celebrates Holi with colours, with abir-gulal being thrown in abundance
मुरादाबाद में होली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

होली का पर्व पूरे मुरादाबाद मंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रामपुर, अमरोहा, संभल और मुरादाबाद में सुबह से ही लोग घरों से निकलकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते नजर आए। गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य सड़कों तक रंगों की बौछार और बुरा न मानो होली है की गूंज सुनाई देती रही।

Trending Videos

बाजारों में देर रात तक रौनक
होली से एक दिन पहले शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से देर रात तक खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। टाउनहॉल, गंज बाजार, लाइनपार, ताड़ीखाना, गुरहट्टी, जीएमडी रोड, रामगंगा विहार और बुद्धि विहार समेत कई इलाकों में रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानों पर लंबी कतारें देखी गईं। लाल, पीले, हरे, नीले और गुलाबी रंगों से सजी दुकानों ने पूरे शहर को होलीमय बना दिया।

इस बार पैकेट बंद प्राकृतिक रंगों की मांग अधिक रही, वहीं खुले रंगों की बिक्री भी जोरों पर रही। बच्चों के लिए कार्टून थीम वाली पिचकारियां और युवाओं के लिए विशेष डिजाइनर पिचकारियां आकर्षण का केंद्र रहीं। 100 रुपये से शुरू होने वाले हैप्पी होली और दिल डिजाइन वाले चश्मों ने युवाओं में खासा उत्साह जगाया। 80 रुपये से उपलब्ध जयपुरी प्रिंट और धार्मिक संदेश वाली टोपियां भी खूब बिकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाइयों और ठंडाई की बढ़ी मांग
होली की मिठास के लिए गुजिया, नमकीन और अन्य पकवानों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। दिल्ली रोड, पीली कोठी, गांधी नगर और ताड़ीखाना क्षेत्र की प्रसिद्ध दुकानों पर लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। ठंडाई और कोल्डड्रिंक पर दिए गए विशेष ऑफरों ने बिक्री को और रफ्तार दी।

गीत-संगीत और मस्ती का माहौल
शहरभर में होली खेले रघुवीरा और होली के दिन दिल खिल जाते हैं जैसे पारंपरिक गीतों की धुन पर लोग झूमते नजर आए। गली-मोहल्लों में बच्चों ने छतों से पानी के गुब्बारे फेंके तो युवाओं की टोलियां सड़कों पर रंग उड़ाती दिखीं। राह चलते लोगों को भी रंगों से सराबोर कर पर्व की खुशियां बांटी गईं।

शोभायात्रा और सुरक्षा व्यवस्था
होली के अवसर पर बुधवार को 84 घंटा मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जिले में कुल 1529 स्थानों पर विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। पर्व के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस ने संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और गश्त बढ़ाई गई, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed