सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP police constable attacked with axe while on patrol IN AMROHA

UP: गश्त के दौरान यूपी पुलिस के सिपाही को गड़ासे से काटा, हंगामा करने वाला युवक समझाने पर हुआ उग्र

अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 03 Mar 2026 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार

अमरोहा में हंगामा करने वाला युवक समझाने पर उग्र हो गया। युवक ने गश्त के दौरान यूपी पुलिस के सिपाही को गड़ासे से काट दिया। सिपाही की हालत गंभीर है।

UP police constable attacked with axe while on patrol IN AMROHA
अमरोहा में सिपाही पर हमला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अमरोहा शहर के मोहल्ला छेवड़ा में सोमवार देर रात हंगामा कर रहे एक मंदबुद्धि व्यक्ति ने गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल राहुल कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। गंडासे से किए गए वार में घायल सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। 

Trending Videos


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना रात करीब 11 बजे की है। होली पर्व को देखते हुए पुलिसकर्मी इलाके में पैदल गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अचानक सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने उसे समझाने और काबू करने की कोशिश की, लेकिन वह और उग्र हो गया। 

सूचना पर गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल राहुल कुमार मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ने का प्रयास किया। तभी उसने गंडासे से सिपाही राहुल कुमार पर अचानक वार कर दिया, जिससे सिपाही लहूलुहान होकर गिर पड़े।

हमले से मौके पर भगदड़ मच गई। साथ मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय युवकों ने तत्परता दिखाते हुए घायल सिपाही को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सिपाही की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार आनंद भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है। वह अपना नाम-पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा है। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed