सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Mosques covered with tarpaulin in Sambhal, PAC personnel deployed, strict monitoring during Holi

UP: संभल में तिरपाल से ढकी गईं मस्जिदें, पीएसी के जवानों की तैनाती, होली पर संवेदनशीन इलाकों की कड़ी निगरानी

अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 02 Mar 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
सार

संभल में होली के त्योहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मिश्रित इलाके में पीएसी तैनात की गई है। कई मस्जिदों को ढक दिया गया है।

UP: Mosques covered with tarpaulin in Sambhal, PAC personnel deployed, strict monitoring during Holi
संभल में तैनात पुलिसबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल शहर संभल में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में नगर पालिका को होली के जुलूस निकलने वाले मार्ग पर स्थित मस्जिदों को ढकने की जिम्मेदारी दी गई है। नगर पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि सोमवार की शाम तक शहर की नौ मस्जिदों को पन्नी व तिरपाल से पूरी तरह कवर कर दिया गया है।

Trending Videos


सरायतरीन इलाके में तीन मस्जिदों को कवर कराया गया है। अभी तीन मस्जिद बाकी हैं उनको मंगलवार की सुबह में कवर करा दिया जाएगा। प्रशासन की ओर से बताया गया कि पीस कमेटी की बैठक में उन मस्जिदों की इंतजामिया कमेटी के जिम्मेदार लोगों से संवाद किया गया था जो मस्जिदें होली के जुलूस मार्ग पर पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी से अपील की गई थी कि वह एहतियाती तौर पर खुद भी मस्जिदों को कवर कर सकते हैं। हालांकि अब पालिका को यह जिम्मेदारी दी गई है। जिससे दूसरे धर्म के लोगों की आस्था को ठेस न पहुंचे। बताया कि होली के जुलूस जिन मार्गों से निकलते हैं उन मार्गों पर संभल शहर में 9 मस्जिद हैं। जबकि सरायतरीन में 6 मस्जिदें हैं। इन सभी को कवर कराया जाना है।

दो वर्ष पहले बन गई थी तनाव की स्थिति
दो वर्ष पहले आर्य समाज मार्ग पर स्थित मस्जिद की दीवार पर होली का जुलूस निकलते समय रंग पहुंच गया था। इसका मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध किया था। हालांकि पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मामले को शांत करा दिया था और मस्जिद की दीवार की धुलाई भी करा दी थी।

इसके बाद से ही शहर की सभी मस्जिदों को होली के जुलूस के दौरान कवर करा दिया जाता है। यह पुलिस-प्रशासन की ओर से एहतियाती सतर्कता बरती जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed