सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Holika Dahan was celebrated with great pomp in the city, Abir Gulal was thrown.

Sambhal News: शहर में धूमधाम से हुआ होलिका दहन, उड़े अबीर गुलाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan was celebrated with great pomp in the city, Abir Gulal was thrown.
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर शहर में होलिका दहन को लेकर सुबह से ही उल्लास और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। विभिन्न मोहल्लों में सजाए गए होलिका स्थलों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। डीजे पर होली गीतों की धुन पर लोग झूमते नजर आए, वहीं महिलाओं ने पारंपरिक विधिविधान से पूजा-अर्चना कर धूप, दीप व पूजा कर भोग लगाया और अग्नि की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। निर्धारित शुभ समय पर नगर के अलग-अलग स्थानों पर विधिवत होलिका दहन संपन्न हुआ।
Trending Videos

मंगलवार सुबह पुरानी पैंठ से शुरू हुआ होलिका दहन का क्रम दिनभर शहर के अन्य मोहल्लों - होली मोहल्ला, मनिहार चौक, आवास विकास, शक्तिनगर, सुभाष रोड, गणेश कॉलोनी, खुर्जा गेट, घटलेश्वर गेट, संभल गेट और मोहल्ला आचारयान तक चलता रहा। हर जगह लोगों की भीड़ और उत्साह देखने को मिला। होलिका दहन के उपरांत लोगों ने अग्नि में गन्ना, जौ और चने भूनकर परंपरा निभाई। मान्यता के अनुसार इन अनाजों को भूनकर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया गया। कई परिवार अपने घरों तक पवित्र अग्नि ले गए और आंगन में स्थापित छोटी होली को प्रज्वलित किया। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों और युवाओं ने बड़ों का आशीर्वाद लेकर उत्सव की खुशियां साझा कीं। पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक चरम पर रही। रंग-गुलाल, पिचकारियों, मुखौटों और रंग-बिरंगी टोपियों की दुकानों पर बच्चों की खास भीड़ दिखाई दी। युवा वर्ग ने भी जमकर खरीदारी की। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही और व्यापारी वर्ग भी अच्छी बिक्री से उत्साहित नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed