{"_id":"69a72a572c97b9bf730b91cb","slug":"bike-collides-with-railway-gate-boom-causing-traffic-jam-sambhal-news-c-204-1-chn1001-127379-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रेलवे फाटक के बूम से टकराई बाइक, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रेलवे फाटक के बूम से टकराई बाइक, लगा जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। मंगलवार शाम कब्रिस्तान के नजदीक रेलवे फाटक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस को गुजारने के दौरान एक युवक की बाइक फाटक के बूम से टकरा गई। टक्कर से बूम टूट गया, जिसके चलते करीब आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा और यातायात बाधित हो गया।
मंगलवार शाम करीब सवा पांच बजे कब्रिस्तान के नजदीक रेलवे फाटक को पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस को गुजारने के लिए बंद किया जा रहा था। इसी बीच फाटक पार करने की जल्दबाजी में एक युवक की बाइक फाटक के बूम से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि लोहे का बूम टूटकर गिर गया। मौके पर तैनात गेटमैन ने सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी बूम लगाकर ट्रेन को सुरक्षित रूप से गुजारा। ट्रेन गुजरने के बाद रेलवे कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त बूम को रास्ते से हटाया।
ट्रेन के गुजरते ही जैसे ही रेलवे फाटक खोला गया, दोनों ओर खड़े वाहनों की लंबी कतार एक साथ आगे बढ़ने लगी, जिससे फाटक के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। लोग करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे। एंबुलेंस भी फंसी रही। सूचना मिलने पर रेलवे की टेक्निकल टीम भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बूम को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया।
Trending Videos