{"_id":"69a711bbef4a40b96307c48c","slug":"two-groups-clashed-over-water-splashing-seven-injured-sambhal-news-c-204-1-chn1003-127377-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पानी के छींटे पड़ने पर दो पक्ष भिड़े, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पानी के छींटे पड़ने पर दो पक्ष भिड़े, सात घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला(संभल)। थाना क्षेत्र के गंगा नदी स्थित राजघाट पर सोमवार दोपहर तीन बजे के करीब गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं व दुकानदारों में पानी के छींटे पड़ने पर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से करीब सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरौरा के मजरा नगलिया निवासी प्रेमपाल ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गंगा स्नान करने के लिए सोमवार को गंगा नदी स्थित राजघाट पहुंचे थे। जहां नल पर पानी पीने के दौरान एक-दूसरे पर होली खेलते हुए पानी फेंकने लगे। इसके बाद गंगा घाट पर दुकानदार त्रिलोकी पर पानी के छींटे पड़ गए। दुकानदार ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र सिरौरा गांव के मजरा नागलिया निवासी देवपाल, पान सिंह, काले, प्रेमपाल सहित दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
बबराला थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल कर कार्रवाई होगी।
Trending Videos