यूपी: मुरादाबाद में विद्यार्थियों के वोट से चुने गए 114 शिक्षक, अमर उजाला के मंच पर 20 को होंगे सम्मानित
अमर उजाला की तरफ से 20 सितंबर को पंचायत भवन सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह होगा। 78 स्कूलों के करीब 82 हजार विद्यार्थियों ने मतदान कर 114 शिक्षकों को चुना है। विजेता शिक्षकों के साथ प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विस्तार
विद्यार्थियों का भविष्य संवारने और समाज को दिशा देने वाले शिक्षकों के सम्मान में अमर उजाला और जिज्ञासा हॉस्पिटल की ओर से 20 सितंबर को सम्मान समारोह किया जाएगा। यह पंचायत भवन सभागार में सुबह 11:00 बजे से होगा। आयोजन में शिक्षकों को उनके शैक्षिक योगदान और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया जाएगा।
दरअसल 78 स्कूलों में विद्यार्थियों ने मतदान के माध्यम से अपने पसंदीदा शिक्षकों का चयन किया है। जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में हुई इस प्रक्रिया में लगभग 82 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। मतदान के आधार पर 114 शिक्षक विजेता बने हैं। विजेता शिक्षकों के साथ संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया जाएगा।
अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2026 के सहयोगी संस्थान
हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स कांठ रोड मुरादाबाद, सह सहयोगी - अट्टालिका आर्किटेक्ट एंड इंटीरियर्स साईं गार्डन, गुरुकुल इंस्टिट्यूट कांठ रोड, सीए हिमांशु मेहरा रामगंगा विहार, होटल ओमसंस होलीडे रीजेंसी, टेम्पटेशंस, व्हाइट हॉउस, अन्य सहयोगी संस्थान- जी स्क्वायर एंटरप्राइजेज ( इमेज) कांठ रोड, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, नवतप बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड बुद्धि विहार, अवनिश्री इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली रोड, जेएम आर इंफ्रा रेडी मिक्स कंक्रीट, इंडमॉक फार्मा डबल फाटक, मेडविन हॉस्पिटल गागन तिराहा, ब्रास मल्टीस्पेशलिटी एंड लेप्रोस्कॉपी सेंटर लाइनपार, क्रिएटिव वर्ल्ड फर्नीचर एवं सेलेस्टिनो लग्जरी क्राकरी एंड गिफ्ट आइटम स्टोर मधुबनी कॉम्प्लेक्स कांठ रोड, डॉ प्रतीक्षा द्विवेदी ओरल मैक्ससोफेसियल सर्जन रामपुर रोड, प्राइम ई एन टी एंड मैटरनिटी सेंटर सिविल लाइन्स, हरदीप सिंह कसाना जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा भाजपा मुरादाबाद, एसबीएस स्कूल बिलारी, सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, गांधीनगर, नाथ आई केयर एंड डाईगोनोस्टिक्स, कसाना ब्रदर्स, आयशर ट्रैक्टर डीलर अगवानपुर, न्यू इंडियन हॉस्पिटल पाकबड़ा, डायमंड पब्लिक स्कूल छजलैट, होटल दा फोर्ट कांठ रोड, भारत इंटरनेशनल स्कूल बिलारी, विजय भारत बैंड सिविल लाइंस, न्यूटन्स स्टेशनरी सुपर स्टोर सिविल लाइंस, मेट्रो सिटी यूनिसेक्स सैलून भूडे का चौराहा
शिक्षक विद्यार्थियों को विषयों का ज्ञान देने के साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी का बोध भी कराते हैं। अमर उजाला का शिक्षक सम्मान समारोह इसी योगदान के प्रति आदर और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर बनेगा।- डॉ. सीपी सिंह, चेयरमैन, जिज्ञासा हॉस्पिटल
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करने का मंच बनेगा। यह आयोजन शिक्षकों की गरिमा और उनके समर्पण को सम्मान देने के साथ आने वाली पीढ़ियों के निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित करेगा।- एम सिंह, निदेशक, गुरुकुल कॅरिअर इंस्टीट्यूट