सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Car repeatedly strikes pedestrians in Moradabad; passersby sent flying, landing at distance, Video

UP: मुरादाबाद में पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मारती रही कार, उछलकर दूर जा गिरे राहगीर, हैरान करने वाला Video

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनाठेर (मुरादाबाद) Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 23 Mar 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार

मैनाठेर में तेज रफ्तार कार ने राहगीरों और बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें नाै लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। 

UP: Car repeatedly strikes pedestrians in Moradabad; passersby sent flying, landing at distance, Video
मैनाठेर में कार सवार ने लोगों को कुचला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद-संभल रोड पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे लोगों और बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसा मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा के पास हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर चीखपुकार और अफरातफरी मच गई। घटना में बच्चों समेत कुल नौ लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पैदल जा रहे लोगों व बाइक सवारों को एक के बाद एक टक्कर मारता चला गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोग उछलकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में ट्यूशन पढ़ने जा रही पलक (14)  गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अनुष्का (10), आशीष (16), विवेक (18), विजय उर्फ तरुण (12), दुर्गेश (4), अकरम (28), शफीक (42) और शफीक का बेटा अदनान भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को राहगीरों ने तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

घायलों का इलाज जारी है। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मैनाठेर थाना प्रभारी किरणपाल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया गया है। संभल निवासी कार चालक अदनान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed