सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: E-rickshaws will not run on National Highway and State Highway, RTO issued order

यूपी: राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट हाईवे पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा, आरटीओ ने जारी किया आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 19 Sep 2023 10:16 AM IST
सार

आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा ने बताया कि ई-रिक्शा से राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है। इसलिए नियम 178 के तहत इसके संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है। जहां प्रतिबंध लागू किया गया है वहां सूचना पट्टों पर आदेश प्रकाशित किए जाएंगे।

विज्ञापन
UP: E-rickshaws will not run on National Highway and State Highway, RTO issued order
ई-रिक्शा चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर अब ई-रिक्शा नहीं चल सकेंगे। आरटीओ ने इस मामले में मंडल के सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी ई रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं। आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा ने बताया कि नियम 178 के तहत ई रिक्शा के खिलाफ यह प्रतिबंध जारी किया गया है।

Trending Videos


इस मामले में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान लोनिवि के अधिशासी अभियंता, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) और निजी बस के प्रतिनिधियों के बीच ई रिक्शा संचालन को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई थी। परिवहन अधिकारी ने बताया कि मुरादाबाद जिले में 12513 ई रिक्शा पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका संचालन राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर भी हो रहा है। समिति के सदस्यों ने कहा कि नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र की सीमा के बाहर ई-रिक्शा का संचालन बंद होना चाहिए। ई-रिक्शा से राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है।

इसी कारण मुरादाबाद के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली 1998 के अध्याय आठ के तहत नियम 178 के तहत ई रिक्शा को प्रतिबंधित कर दिया है।

आदेश के तहत राष्ट्रीय राज मार्गों, राज्य मार्गों, नगर पालिका या नगर पंचायत की सीमा से बाहर के अंश पर ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इस मामले में जहां प्रतिबंध लागू किया गया है। वहां सूचना पट्टों पर आदेश प्रकाशित किए जाएंगे।

आठ जोन के ई-रिक्शा का नहीं हो सका सत्यापन

आरटीए की बैठक में भी ई-रिक्शा का मुद्दा छाया रहा था। एआरटीओ और पुलिस ने मुरादाबाद में ई-रिक्शा संचालन के लिए आठ जोन निर्धारित किया था, लेकिन अभी तक पुलिस ई-रिक्शा का सत्यापन नहीं कर सकी। इसके चलते जोन में ई-रिक्शा संचालन की व्यवस्था नहीं हो सकी। समिति ने स्कूली बच्चों के लिए ई-रिक्शा संचालन पर रोक लगाया है। बताया गया है कि बच्चों के लिए ई-रिक्शा सुरक्षित वाहन नहीं है।

मंडल में पंजीकृत ई-रिक्शा की स्थिति

जिले                         पंजीकृत ई-रिक्शा
मुरादाबाद                    12513
अमरोहा                       3504
रामपुर                         4062
बिजनौर                        6200
संभल                           1881


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed