{"_id":"6ae5baec47ce7b8307090f80","slug":"up-former-sp-mp-st-hasan-s-controversial-remarks-on-lord-ram-s-birthplace-go-viral-2026-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'किसी को पता नहीं कहां पैदा हुए भगवान, राममंदिर के कोई अवशेष न मिले', सपा के पूर्व सांसद का विवादित बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'किसी को पता नहीं कहां पैदा हुए भगवान, राममंदिर के कोई अवशेष न मिले', सपा के पूर्व सांसद का विवादित बयान
Sat, 31 Oct 2026 03:27 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 31 Oct 2026 03:27 PM IST
सार
सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसी को पता भगवान राम नहीं कहां पैदा हुए। राम मंदिर पर कहा कि वहां कोई अवशेष नहीं मिले, फैसला जनभावनाओं पर था।
विज्ञापन
मुरादाबाद के पूर्व सांसद एसटी हसन
- फोटो : संवाद
विस्तार
सपा के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पूर्व सांसद ने कहा कि किसी को नहीं पता कि भगवान राम का जन्म कहां हुआ। अयोध्या में 12 से अधिक मंदिर हैं जो दावा करते हैं कि राम वहां पैदा हुए। दक्षिण में भी एक अयोध्या है, वहां के लोग भी यही दावा करते हैं। ऐसे में वास्तविक बात कोई नहीं जानता कि राम कहां पैदा हुए।
राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर उन्होंने कहा कि एएसआई ने भी कोर्ट में यह बात स्वीकार की थी कि अयोध्या में खोदाई वाले स्थल पर किसी मंदिर के अवशेष नहीं मिले। कोर्ट ने फैसला जनभावनाओं के आधार पर दिया जोकि वर्षों से चले आ रहे विवाद को खत्म करने के लिए था।
विज्ञापन
राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर उन्होंने कहा कि एएसआई ने भी कोर्ट में यह बात स्वीकार की थी कि अयोध्या में खोदाई वाले स्थल पर किसी मंदिर के अवशेष नहीं मिले। कोर्ट ने फैसला जनभावनाओं के आधार पर दिया जोकि वर्षों से चले आ रहे विवाद को खत्म करने के लिए था।
विज्ञापन
Trending Videos
डॉ. एसटी हसन ने छह दिसंबर 1992 की घटना पर अमित शाह के बयान का जवाब भी वायरल वीडियो में दिया है। उनका कहना है कि पूर्व सीएम मुलायम सिंह ने गोलियां नहीं चलवाई थीं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने कोर्ट में यह शपथ पत्र दिया था कि ढांचे को कोई नुकसान नहीं होगा। इसी को लेकर पुलिस ने गोलियां चलाई होंगी। 15-16 लोगों की मौत हुई थी, इससे सरयू लाल कैसे हो गई।
पूर्व सांसद का कहना है कि अंग्रेजों ने वर्षों पहले फूट डालो-शासन करो का बीज बोया था। आज के लोगों को इसे नहीं ढोना चाहिए। लोगों को समझना चाहिए कि आपस में प्यार-मोहब्बत से रहा जा सकता है।