{"_id":"6a2909373cabe3dfb2007506","slug":"up-news-woman-murdered-in-ujhari-was-set-to-have-her-second-nikah-today-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: उझारी में महिला की हत्या, आज होना था दूसरा निकाह; किराए के मकान में प्रेमी और बच्चों के साथ रह रही थी आयशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उझारी में महिला की हत्या, आज होना था दूसरा निकाह; किराए के मकान में प्रेमी और बच्चों के साथ रह रही थी आयशा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार
अमरोहा जिले के उझारी प्रेमी और बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रही महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का आज दूसरा निकाह होना था। महिला के प्रेमी पर हत्या का शक है। गले पर चोट के निशान मिले हैं।
sambhal murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमरोहा जिले के उझारी में किराए के घर में चार बच्चों के साथ रह रही संभल की महिला आयशा (40) की हत्या कर दी गई। बताते हैं कि महिला के साथ उसका संभल निवासी प्रेमी भी कई दिन से उनके साथ रह रहा था। बुधवार को दोनों का निकाह होना था। लेकिन निकाह से पहले ही महिला की हत्या हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।
बताते हैं कि संभल के मोहल्ला कोट निवासी आयशा के पति की मौत के बात आयशा चार साल पहले चार बच्चों को साथ लेकर उझारी पहुंच गई। यहां किराए के मकान में रहना शुरू कर दिया। महिला के दो बड़े बच्चे मजदूरी करते थे और महिला दो छोटे बच्चों के साथ घर पर रहती थी।
महिला के बेटे शाहिद ने बताया कि रोजाना की तरह सभी घर के आंगन में सो रहे थे जबकि उनकी मां आयशा कमरे में सो रही थी। एक व्यक्ति भी घर के आंगन में ही सो रहा था। जिससे आयशा बुधवार को निकाह करने वाली थी। वह कई दिन से घर में रह रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos

आयशा के चेहरे पर था खून
बुधवार की सुबह को उठकर देखा तो कमरे में कई जगह खून पड़ा था। आयशा के चेहरे पर भी खून था और वह मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसके साथ हत्या से पहले मारपीट की गई हो।
बुधवार की सुबह को उठकर देखा तो कमरे में कई जगह खून पड़ा था। आयशा के चेहरे पर भी खून था और वह मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसके साथ हत्या से पहले मारपीट की गई हो।
बेटे का कहना है कि उसकी मां की हत्या दुपट्टे से गला दबाकर की गई है। संभल का रहने वाला महिला का प्रेमी गायब है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
फिलहाल शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।थाना प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।