{"_id":"6a2c71aa6b19ff1abd0e65c9","slug":"woman-sexually-exploited-blackmailed-after-a-video-was-recorded-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-924295-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: शादीशुदा ने किया युवती का शारीरिक शोषण, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, पुलिस को उठाना पड़ा यह कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: शादीशुदा ने किया युवती का शारीरिक शोषण, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, पुलिस को उठाना पड़ा यह कदम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
सार
मुरादाबाद में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के दो मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की है। सिविल लाइंस क्षेत्र में एक युवती से शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोप में पुलिस ने इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की जांच चल रही है।
पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से शादी का वादा करके शादीशुदा व्यक्ति ने शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने शादी कराने से इनकार किया तो पीड़िता ने उसके परिवार के लोगों से शिकायत की। आरोप है कि उन्होंने भी पीड़िता के साथ मारपीट भी की।
पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी इफरान को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां की ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि भटावली निवासी इरफान ने उसकी बेटी का शारीरिक शोषण किया और वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस वीडियो के जरिये आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया। जानकारी मिलने पर पीड़िता और उसके मां-बाप आरोपी के घर शिकायत करने गए तो आरोपी की मां हसीना, भाई शमशाद, इरशाद, मिसाल, इमरान, दिलशाद, सलमान और भाभी फरहा ने उन्हें मारपीट कर घर से भगा दिया।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने शनिवार को आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश की जा रही है। उधर, एक दूसरे मामले में मझोला के विकास नगर निवासी अरुण को गिरफ्तार किया गया है।
एक दिन पहले ही मझोला क्षेत्र में हरने वाली युवती ने मझोला थाने में आरोपी अरुण, उसके भाई अजय कुमार, मां जयवंती, पिता धर्मपाल और अरुण की बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी अरुण ने पीड़िता को शादी का वादा कर शारीरिक शोषण किया था।