सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   19,000 electricity consumers lost their electricity.

Muzaffarnagar News: 19 हजार विद्युत उपभोगताओं की बत्ती गुल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
19,000 electricity consumers lost their electricity.
बिजली गुल होने पर रुड़की रोड बिजली घर में हंगामा करते उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रीपेड मीटर रिचार्ज नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं पर ऊर्जा निगम ने जोर का झटका दिया। मुजफ्फरनगर और शामली जिले के करीब 19 हजार प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के विद्युत की बत्ती गुल। उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर में नकारात्मक शेष चल रहा था। सर्वर डाउन होने के कारण रिचार्ज कराए जाने के बावजूद बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हुई।
Trending Videos

जनपद में लगभग 90 हजार घरेलू और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर पुराने मीटर उतारकर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। निगम की ओर से सभी उपभोक्ताओं की जमानत विद्युत बिलों में समायोजित की जा चुकी है लेकिन अधिकतर उपभोक्ताओं की ओर से रिचार्ज नहीं कराए जाने के कारण मीटर नकारात्मक शेष दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की ओर से नकारात्मक शेष वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन विच्छेदित करने की चेतावनी दी गई थी। सोमवार को जनपद और शामली के नकारात्मक शेष वाले करीब 19 हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। nरिचार्ज कराने के बावजूद नहीं जुड़े बहुत से कनेक्शन : सोमवार सुबह से अचानक नकारात्मक शेष वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटने से बड़ा संकट खड़ा हो गया। उपभोक्ताओं को जानकारी हुई तो उन्होंने रिचार्ज कराना शुरू किया।
लेकिन रिचार्ज के बावजूद बहुत से उपभोक्ताओं के घर और प्रतिष्ठानों में आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। खालापार निवासी सुहेल ने बताया कि निगम के एप से रिचार्ज कराए जाने के बावजूद विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई। हेल्पलाइन नंबर 1912 पर भी शिकायत की गई। बाद में पता चला कि सर्वर डाउन हो रहा है। शाम होते-होते बिजली बहाल हो पाई।
n 30 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने नहीं कराया रिचार्ज, जांच होगी : ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद के 8.5 हजार और शामली के करीब 10.5 हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। करीब 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं की ओर से रिचार्ज करा लिया गया।
जबकि 30 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने अभी तक रिचार्ज नहीं कराया। उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ताओं की जांच कराई जाएगी। बताया कि सर्वर पर भार बढ़ने के कारण समस्या है।

बिजली गुल होने पर रुड़की रोड बिजली घर में हंगामा करते उपभोक्ता। संवाद

बिजली गुल होने पर रुड़की रोड बिजली घर में हंगामा करते उपभोक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed