{"_id":"69c27f7e4612699532013d01","slug":"video-meerut-lucknow-paralympian-preeti-pal-receives-appointment-letter-for-the-post-of-block-development-officer-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: लखनऊ पैरालंपियन प्रीति पाल को खंड विकास अधिकारी पद पर नियुक्ति पत्र मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: लखनऊ पैरालंपियन प्रीति पाल को खंड विकास अधिकारी पद पर नियुक्ति पत्र मिला
मुजफ्फरनगर के हासमपुर गांव की रहने वाली पैरालंपियन प्रीति पाल को लखनऊ में खंड विकास अधिकारी (BDO) पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। उन्हें ग्राम्य विकास विभाग में यह जिम्मेदारी दी गई है।
प्रीति पाल ने पेरिस पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर और 200 मीटर टी35 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
प्रदेश सरकार ने उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए खंड विकास अधिकारी पद पर नियुक्ति की घोषणा की थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उनके पिता अनिल कुमार और बहन नेहा पाल ने खुशी जताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया।
टी35 वर्ग में वे खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जिन्हें समन्वय संबंधी विकार होते हैं। प्रीति पाल ने 200 मीटर में 30.01 सेकेंड और 100 मीटर में 14.21 सेकेंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक हासिल किए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।