{"_id":"6a74dede201ee939c105ccdc","slug":"a-downpour-of-troubles-amidst-the-gentle-drizzle-of-sawan-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-177667-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सावन की रिमझिम में मुसीबतों की झड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सावन की रिमझिम में मुसीबतों की झड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सावन के महीने में रिमझिम से मुसीबत की झड़ी लग गई। कांवड़ मार्ग पर जलभराव से मुश्किलें हुई। शिवभक्तों को यात्रा करने में भी परेशानियां उठानी पड़ी। सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ गया। पौड़ी हाईवे पर जलभराव हुआ। बुढ़ाना, जानसठ और ककरौली में कच्चे मकान गिरने से आठ लोग घायल हो गए।
बृहस्पतिवार तड़के चार बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद दिनभर रुक-रुककर बरसात होती रही। दिन का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री तक लुढ़क गया, जबकि बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। गन्ना शोध संस्थान के मौसम पर्यवेक्षक केशव कुमार ने बताया कि 27 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई है।
-- -- -- -- -- --
फूल और सब्जियों के किसानों को नुकसान
बारिश के कारण फूलों और सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। मोरना में गेंदा के खेतों में पानी भर गया। किसान सतीश कुमार का कहना है कि फसल को नुकसान हुआ है। तितावी में सब्जी के किसान हरवीर सिंह कहते हैं कि फसल खराब हो गई है। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि धान की फसल को लाभ होगा। सब्जी व फूलों के किसान खेतों से जलनिकासी का प्रबंध करें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
खतौली में राहगीर और शिवभक्त परेशान
खतौली। तेज बारिश से नगर के विभिन्न मार्गों पर जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों और शिवभक्तों को परेशानी हुई। जीटी रोड, रेलवे रोड, सैनी नगर, होली चौक और पक्का बाग जैसे इलाकों में पानी भर गया। शाम तक सड़कों पर पानी जमा रहा। नागरिकों ने पानी निकासी की बड़ी समस्या बताई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि सफाई के लिए सिंचाई विभाग को पत्र भेजा गया है। संवाद
-- -- -- -- --
बारिश में बरतें सावधानी, हेल्पलाइन नंबर जारी
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने आमजन से भारी बारिश के मद्देनजर सावधानी बरतने की अपील की है। आपात स्थिति, जलभराव या दुर्घटना की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें। सहायता के लिए कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1077 या मोबाइल नंबर 9412210080 पर संपर्क करें।