{"_id":"6a74e03989dfd4bfd80b505d","slug":"interstate-counterfeit-currency-smuggling-gang-busted-three-accused-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-177652-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अंतरराज्यीय नकली नोट तस्कर गिरोह पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अंतरराज्यीय नकली नोट तस्कर गिरोह पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय नकली नोट तस्कर गिरोह का खुलासा किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे एक लाख रुपये नकली नोट बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी बंगलूरू निवासी माइकल फर्नाडीज से तीस प्रतिशत कमीशन के हिसाब से नकली नोट मंगाकर बाजार में सप्लाई कराते थे। आईबी की टीम ने इस गिरोह के दुबई व पाकिस्तान से संपर्कों की तलाश शुरू की है। गिरोह एनएसए की कार्रवाई भी की जाएगी। बंगलूरू कनेक्शन का पता लगाने के लिए पुलिस की एक टीम एसपी देहात एवं सीओ बुढ़ाना की देखरेख में बंगलूरू भेजी जाएगी।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बुढ़ाना पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान खतौली की ओर से एक वैगनआर कार आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन पुलिस को देखकर चालक ने कार को दौड़ा दिया।
पुलिस ने बसी गेट खतौली रोड पर घेराबंदी कर मेरठ के थाना दौराला के गांव कैली निवासी सालिम व माजिद तथा बुढ़ाना के गांव जौला निवासी जिशान को गिरफ्तार कर तलाशी में कार से पांच-पांच सौ रुपये के एक लाख रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
पूछने पर पता चला कि तीनों आरोपी अंतर राज्यीय स्तर पर नकली नोट की तस्करी व लेन-देन का धंधा करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस ने तीनों के मोबाइल भी कब्जे में ले लिए। एसएसपी ने बताया कि मोबाइलों की जांच कराई जा रही है। आईबी की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
-- -- -
बंगलुरु से आते थे नोट...घूमकर बाजार में खपाते रहे
जांच में सामने आया कि आरोपी मेरठ के मवाना के रहने वाले अपने साथी साहिल व शाहनवाज से 40 हजार रुपये एक लाख रुपये के नकली रुपये मंगाते हैं। जिन्हें हम बाजार में घूम-फिर कर चलाते हैं। मुनाफा कमाकर खतौली निवासी साथी मुसर्रफ को भी देते हैं। वह सकौती मेरठ में बेकरी चलाता है। साहिल व शाहनवाज अपने बंगलूरू के रहने वाले माइकल फर्नाडीज से 30 हजार रुपये में नकली एक लाख रुपये मंगाते हैं। जो दस हजार रुपये अपने कमीशन के लेकर उन्हें चालीस हजार रुपये में देते थे। वह खुद भी नकली नोटों को बाजार में चलाने का काम करते हैं। वह दोनों बंगलूरू से कुरियर के माध्यम से नकली नोट मंगाते हैं। उन्हें वह तीनों फर्जी नाम पता देकर रिसीव करते हैं। साहिल व शाहनवाज नोट मिलने से पहले बंगलूरू कुरियर से भेजा गया एक कोड देते थे। इसी कोड की मदद से उन्हें नोटों वाला कुरियर मिल जाता था। साहिल व शाहनवाज उन्हें कुरियर मिलने के बाद बंगलूरू में बैठे तस्कर के खाते का बार कोड देते थे उसकी मदद से रुपये जमा कराते थे। बताया कि माजिद की बुआ जौला में ब्याही है। जिस कारण वह अपने दोस्त सालिम के साथ जौला आता-जाता रहता था। मवाना के कैफे पर साहिल व शाहनवाज से मुलाकात हुई थी।
-- -
माजिद के जुड़े हैं दुबई व पाकिस्तान के लोगों से तार
एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार माजिद 2022 -2023 में दुबई गया था। वहां लगभग छह माह रहा। उसने बताया है कि वहां उसके पाकिस्तान के कुछ लोगों से संपर्क हुआ था। आईबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है। बंगलूरू व पाकिस्तान के कनेक्शन की जानकारी की जा रही है। मेरठ के कैली निवासी सालिम ने सकौती में जनसेवा केंद्र एक प्रिंटिंग प्रेस लगाई हुई । वहां वह दो साल से यह काम कर रहा है। वह नकली नोटों को बाजार में चलाने के लिए अन्य साथियों को पचास प्रतिशत में नकली नोट देता था। माजिद ने अपने गांव में मेडिकल स्टोर व जिशान ने जौला में परचून की दुकान खोली है। इस गिरोह ने राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है इसी के चलते गिरोह एनएसए की कार्रवाई भी की जाएगी। बुढ़ाना पुलिस को 15 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
नोटों में नाममात्र का अंतर
बताया गया कि नकली नोट देखने में असली जैसे ही लगते हैं। नकली नोट का असली नोट की तरह रंग नहीं बदलता हैं। इन नोटों को आसपास के जनपदों व राज्यों में चलाया जाता था।