सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A friend conspired to murder Rohit after opposing his romantic relationship.

Muzaffarnagar News: प्रेम संबंध का विरोध करने पर साजिश रचकर दोस्त ने की थी रोहित की हत्या

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
A friend conspired to murder Rohit after opposing his romantic relationship.
रोहित की हत्या करने वाला आरोपी ।संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शाहपुर के गांव शाहजुड्डी निवासी घर से लापता रोहित (26) की हत्या उसके दोस्त सोरम निवासी अप्रशिक्षित पशु चिकित्सक राहुल ने की थी। आरोपी युवक का मृतक की पत्नी से प्रेम संबंध था। विरोध के चलते आरोपी ने घर से बुलाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस की रविवार देर रात आरोपी के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता में बताया कि 20 जून को गांव शाहजुड्डी निवासी मेहर सिंह ने अपने पुत्र रोहित के लापता होने की सूचना थाना शाहपुर में दी थी। बताया था कि रोहित गांव सोरम निवासी राहुल के बुलाने पर उससे मिलने गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। 21 जून को रोहित का शव गांव शाहजुड्डी के जंगल में पड़ा हुआ मिला था। इसके बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ हत्या कर शव को खेत में फेंक कर साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार व सोमवार की मध्य रात पुलिस को सूचना मिली कि हत्या का आरोपी गांव धनायन जाने वाले मार्ग पर सोरम पुलिया की ओर से कहीं भागने वाला है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

यह दी जानकारी : आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह क्षेत्र में पशुओं का उपचार करता था। इसी दौरान उसका रोहित के घर आना-जाना था। इस बीच उसकी रोहित की पत्नी से नजदीकियां हो गई थी। प्रेम संबंध हो गए थे। रोहित के इस बात का विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद रहने लगा था। इसी रंजिश में उसने 20 जून की रात रोहित को एक ट्यूबवेल पर शराब पिलाने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को खेत में फेंक दिया और भाग गया था।

रोहित की हत्या करने वाला आरोपी ।संवाद

रोहित की हत्या करने वाला आरोपी ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed