{"_id":"6a3992d45a933f78f90cd03c","slug":"despite-receiving-notices-22-coaching-centers-in-the-district-have-not-renewed-their-registration-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-174185-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नोटिस मिलने के बावजूद जिले के 22 कोचिंग सेंटर ने नहीं कराया नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नोटिस मिलने के बावजूद जिले के 22 कोचिंग सेंटर ने नहीं कराया नवीनीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद से जिले में बिना एनओसी के चल रहे कोचिंग सेंटरों को लेकर चिंता की स्थिति पैदा हो गई है। जिले में चल रहे 57 कोचिंग केंद्रों में से 22 ने नवीनीकरण नहीं कराया है। अप्रैल माह में डीआईओएस ने बिना एनओसी के चल रहे कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किए थे। कार्रवाई की चेतावनी के दिए जाने के बावजूद भी इन केंद्रों ने अभी तक एनओसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है।
कोचिंग विनियमन अध्यादेश-2002 के तहत जिले में कुल 57 कोचिंग केंद्र पंजीकृत हैं। इनमें से 35 कोचिंग केंद्रों ने नवीनीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया है। इस प्रक्रिया में कोचिंग स्थान का क्षेत्रफल से लेकर, फायर सेफ्टी एनओसी, सीसीटीवी कैमरे, और प्राथमिक चिकित्सा किट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।
लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग टॉयलेट, स्वच्छ पेयजल, उचित वेंटिलेशन और प्रकाश व्यवस्था सुचारु हो। फीस की रसीद दी जानी चाहिए। जिले के 22 कोचिंग सेंटरों ने इन सुविधाओं और व्यवस्थाओं का ब्यौरा प्रस्तुत नहीं किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
जुलाई में चलेगा सघन निरीक्षण अभियान
डीआईओएस हरिकेश यादव ने बताया कि इसी सप्ताह पुन: नोटिस जारी कर नवीनीकरण के निर्देश जारी किए गए हैं। जुलाई के प्रथम सप्ताह में सघन निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। जिले के प्रत्येक ब्लॉक में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। अभियान के दौरान केंद्र पर मानक अनुरूप सुविधाएं नहीं मिलने पर पंजीकरण निरस्त किया जाएगा।
-- -- -- -- --
फायर सेफ्टी एनओसी न होने पर होगी कार्रवाई
ईएफओ अनुराग कुमार ने बताया कि जिले में संचालित कोचिंग सेंटर को निर्देश जारी किए गए कि फायर सेफ्टी एनओसी की प्रक्रिया को पूरा करें। कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था सुचारु होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान कोई भी लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में चेकिंग शुरू कराई जाएगी।