{"_id":"69f799635a61cf834d0e239c","slug":"a-mountain-of-grief-fell-upon-chhachharpur-a-waterfall-of-tears-flowed-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-170513-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: छछरपुर पर टूटा गम का पहाड़... बहा आंसुओं का झरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: छछरपुर पर टूटा गम का पहाड़... बहा आंसुओं का झरना
विज्ञापन
खतौली के गांव छछरपुर में शव पहुंचने पर राते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
खतौली। फलावदा मार्ग पर कैलावड़ा कलां गांव के पास हादसे में छछरपुर के मजदूर राजकुमार (55), महेंद्र (50) और उनके बेटे सोनू (30) की मौत के बाद छछरपुर गांव में मातम पसरा रहा। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। अंतिम संस्कार के लिए एक साथ अर्थी चली तो गांव पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। हर आंख से आंसू बहने लगे।
आसपास के क्षेत्र से भी यहां सैकड़ों लोग पहुंचे थे। रविवार दोपहर करीब दो बजे तीनों शव गांव पहुंचे तो सैकड़ों लोग गमजदा हो गए। महिलाओं के रुदन क्रंदन से गम का माहौल बन गया। गणमान्य लोगों ने ढांढस बंधाते हुए अंतिम संस्कार की तैयारी कराई। मजदूर दंपती और उनके बेटे का गांव के श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे ने गांव को झकझोर कर रख दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, पंकज सैनी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
गांव में पुलिसबल मौजूद रहा। मृतक सोनू की पत्नी गीता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
-- -- -- --
पांच बीघा जमीन...कमाने वाला कोई नहीं
परिवार में सोनू की विधवा गीता के अलावा उसकी बड़ी बेटी जाह्नवी उर्फ ईशू, पूर्वी और एक पुत्र दीपांशु ही रह गए हैं। परिवार के पास पांच बीघा जमीन है। अब परिवार में कोई कमाने वाला नहीं रह गया है। गीता के पहले पति अंकित की सर्पदंश से मौत हो गई थी, जबकि दूसरे पति सोनू की हादसे में जान ली गई।
-- -- -- -- -
इस तरह हुआ हादसा
छछरपुर निवासी सोनू की मौसी मेरठ के फलावदा में है। शनिवार को वह मौसी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए बाइक पर पिता राजकुमार और मां महेंद्री देवी को लेकर निकला था। कैलावड़ा कलां के पास ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई थी।
-- -- -
फोटो कैप्शन :
छछरपुर में आंसू :
मजदूर दंपति और उनके बेटे सोनू की हादसे में मौत से छछरपुर में गम पसरा रहा। रविवार को तीनों के शव गांव लाए गए तो महिलाओं की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। संवाद
Trending Videos