सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Watchman Murdered Over Shop Dispute in Muzaffarnagar, Electrician Tenant and Associate Arrested After Encounte

चौकीदार की हत्या का खुलासा: किराएदार मिस्त्री और साथी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दुकान के विवाद में की वारदात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 May 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरनगर के चरथावल में किड्स हेवन पब्लिक स्कूल के चौकीदार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। किराएदार मिस्त्री और उसके साथी ने दुकान खाली कराने के विवाद में फावड़े से हत्या की थी। दोनों आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।

Watchman Murdered Over Shop Dispute in Muzaffarnagar, Electrician Tenant and Associate Arrested After Encounte
वारदात का खुलासा करती पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में किड्स हेवन पब्लिक स्कूल के चौकीदार राजकुमार उर्फ राजू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार दुकान खाली कराने के विवाद में किराएदार बिजली मिस्त्री ने अपने साढू के माली बेटे के साथ मिलकर फावड़े से वार कर चौकीदार की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


दुकान खाली कराने को लेकर हुआ विवाद
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 24 अप्रैल की रात किड्स हेवन पब्लिक स्कूल के चौकीदार राजकुमार उर्फ राजू की हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी किराएदार बिजली मिस्त्री मोहन से दुकान खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चौकीदार आरोपी से शराब के लिए पैसे भी मांगता था, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: युवक ने काट दिया शादीशुदा प्रेमिका का गला, बोला- मेरी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर कर रही थी ब्लैकमेल 

मुठभेड़ में एक आरोपी घायल
शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के आरोपी किशनपुरा के जंगल में नलकूप पर छिपे हुए हैं। पुलिस के पहुंचते ही आरोपियों ने तमंचे से फायर कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में मोहन के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कॉम्बिंग के दौरान उसके साथी नितिन उर्फ नीतीश निवासी तेजलहेड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

फावड़ा, डंडा और तमंचे बरामद
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में चौकीदार की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, डंडा, बाइक और दो तमंचे बरामद किए हैं।
बरामदगी आरोपी के गांव किशनपुरा के जंगल में स्थित नलकूप से की गई।

पुलिस टीम को 20 हजार का इनाम
घटना के सफल खुलासे पर पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। इस दौरान एसपी सिटी अमृत जैन, सीओ सदर रवि शंकर और चरथावल थाना प्रभारी सत्य नारायण दहिया भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed